फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh number one blood doner city in all india, diesclouse by report

रिपोर्ट में खुलासा: ब्लड डोनेशन में चंडीगढ़ के आंकड़े पूरे देश में चौंकाने वाले

Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
chandigarh number one blood doner city in all india, diesclouse by report
देश का सबसे बड़ा ब्लड डोनर शहर
जनसंख्या अनुपात के अनुसार चंडीगढ़ देश का सबसे बड़ा ब्लड डोनर शहर बन गया है। यहां तक कि उसने देश के सभी प्रदेशों को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्तीय वर्ष के दौरान चंडीगढ़ के रक्तदाताओं ने 91 हजार 567 यूनिट रक्तदान किया। यह शहर की जरूरत के मुकाबले 768.18 प्रतिशत यूनिट सरप्लस है। जो देश में सबसे ज्यादा है। पिछले तीन वर्षों में पांच हजार यूनिट की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय के अनुसार ब्लड डोनेशन में चंडीगढ़ के बाद दूसरा नंबर दिल्ली का है, जहां 2015-16 में 5 लाख 59 हजार 534 ब्लड यूनिट एकत्रित किया गया। इस मामले में यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ फिसड्डी रहा है। बिहार में 84.19 प्रतिशत, यूपी में 54.92 और छत्तीसगढ़ में 65.71 प्रतिशत ब्लड यूनिट की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के मानक से नौ गुना अधिक 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ ) के मुताबिक कुल आबादी के एक फीसदी के बराबर ब्लड की जरूरत होती है। इस हिसाब से चंडीगढ़ को वर्ष में कुल 10 हजार 547 यूनिट ही चाहिए। यह चंडीगढ़ के उत्साहित लोगों और संगठनों की सफलता है कि शहर में रक्तदान का आंकड़ा नौ गुना से भी अधिक है। यह स्थिति तब है जब पूरे देश में रक्तदान में 10 फीसदी की कमी देखी गई है। हालांकि रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। वर्ष 2013-14 में देश में जरूरत के मुकाबले ब्लड यूनिट 17 फीसदी कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बढ़ रहा है ब्लड डोनेशन

chandigarh number one blood doner city in all india, diesclouse by report
zc
आंकड़ों से पता चला कि चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन लगातार बढ़ रहा है। 2013-14 में 86 हजार 029 यूनिट, साल 2014-15 में 88 हजार 873 यूनिट, साल 2015-16 में 91 हजार 567 यूनिट एकत्र किया गया। चंडीगढ़ के बाद दिल्ली दूसरा स्टेट है, जहां ब्लड यूनिट सरप्लस है। दिल्ली में 1 लाख 67 हजार 532 यूनिट के मुकाबले 2015-16 में 5 लाख 59 हजार 534 ब्लड यूनिट एकत्रित किया गया। 

सारा खप जाता है ब्लड
भले ही चंडीगढ़ में 868.18 प्रतिशत ब्लड यूनिट सरप्लस हो, लेकिन सारा का सारा खप जाता है। दरअसल पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 और अन्य सिविल अस्पताल में 70-80 प्रतिशत मरीज चंडीगढ़ के बाहर के प्रदेशों से आते हैं। पीजीआई में हर साल 55-60 हजार यूनिट रक्त विभिन्न कैंपों द्वारा एकत्र किया जाता है। जबकि जीएमसीएच 32 में 17-18 हजार यूनिट। बाकी जीएमएसएच 16 व रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से एकत्र होता है।

इन एसोसिएशन का सबसे ज्यादा सहयोग
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, स्माइल फॉरएवर, अमर उजाला फाउंडेशन, विश्वास फाउंडेशन के अलावा कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं ब्लड यूनिट एकत्र करने में अहम भूमिका निभाती हैं। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि वे इस साल अब तक 34 कैंप लगा चुके हैं।

सीधे ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट करने की सुविधा

chandigarh number one blood doner city in all india, diesclouse by report
ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान करती नैनसी बरनवाल। - फोटो : mirzapur
कोट
लोगों में जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अब लोगों को कैंपों का इंतजार करने के बजाय सीधे ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट करने की सुविधा मिलेगी। इससे कभी भी ब्लड की कमी नहीं रहेगी और एक सर्कल भी बनकर तैयार हो जाएगा।
-रवनीत कौर, प्रोफेसर व एचओडी ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन जीएमसीएच 32

कोट
पीजीआई हर साल स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ और धार्मिक संस्थाओं की बदौलत 55 से 60 हजार यूनिट ब्लड इकट्ठा करता है। सारा ब्लड जरूरतमंद मरीजों में ही चढ़ा दिया जाता है।
-आरआर शर्मा, एडिशनल प्रोफेसर, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed