फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh news: The agitators will celebrate the farmer-worker unity day on May 1

तैयारी : एक मई को किसान-मजदूर एकता दिवस मनाएंगे आंदोलनकारी, पांच को रोष मार्च

Fri, 30 Apr 2021 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/सोनीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 12:41 AM IST
सार

  • दिल्ली बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा के कई स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का फैसला
  • मजदूर नेता संभालेंगे मंच

विज्ञापन
chandigarh news: The agitators will celebrate the farmer-worker unity day on May 1
kisan andolan - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीनों कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान मई दिवस किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके लिए किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन बैठक हुई। इधर, पंजाब के किसान नेताओं ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा के कई स्थानों पर एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विशेष तौर पर मजदूर नेता मंच संभालेंगे।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि आंदोलन को तोड़ने का खूब प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसान मजबूती के साथ डटे हुए हैं। वहीं पंजाब के बरनाला में रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल के सामने किसानों का धरना जारी रहा। इस अवसर पर नेताओं ने किसानों-मजदूरों और युवाओं से एक मई को बरनाला रेलवे स्टेशन पर आने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया इस दिन दोपहर दो बजे रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक तक मार्च निकाला जाएगा। टोल प्लाजा महलकलां व टोल प्लाजा बडबर व भाजपा के जिला प्रधान यादविंदर शंटी के निवास के बाहर भी वीरवार को किसानों का धरना जारी रहा। किसान संगठनों का संघेड़ा-भदलवड्ड रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मई को दिल्ली में निकालेंगे रोष मार्च 
 किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बयान जारी कर कहा कि पांच मई को किसान दिल्ली में रोष मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उधर, वीरवार को गांव जंडियाला गुरु में किसान संगठनों की बैठक हुई। किसान नेताओं ने बताया कि अमृतसर से दिल्ली के लिए किसानों का 12वां जत्था जल्द ही कूच करेगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed