फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Safai Karamchari protest in Chandigarh

चंडीगढ़: नगर निगम का घेराव करने जा रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, हड़ताल भी शुरू

Fri, 23 Oct 2020 02:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Safai Karamchari protest in Chandigarh
सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर निगम दफ्तर का घेराव करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान सफाई कार्यचारियों ने मेयर और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला भी फूंका। शनिवार से सफाई कर्मचारी शहर में हड़ताल में रहेंगे। 

विज्ञापन


कल से सफाई व्यवस्था हो जाएगी ठप
शनिवार से सफाई-व्यवस्था चंडीगढ़ में ठप हो जाएगी। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। बताया जा रहा है कि घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारी भी निगम कर्मियों के समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट घड़ी का हो रहा है विरोध
यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा ने कहा कि स्मार्ट घड़ियों से बंधुआ मजदूर जैसा अनुभव होता है। कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए यह घड़ी उन्हें पहनाई जा रही है। घर-घर से कचरा उठाने वाली एसोसिएशन के समर्थन से शहर के रेजिडेंशियल एरिया से कचरा भी नहीं उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले एक दिन के लिए काम छोड़ हड़ताल और रोष प्रदर्शन 15 अक्तूबर को नगर निगम कार्यालय के सामने किया गया था लेकिन नगर निगम के अधिकारियों और कमिश्नर ने यूनियन के साथ कोई बैठक नहीं की। ऐसे में 17 अक्तूबर को यूनियन की एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 23 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

यूनियन के अध्यक्ष का कहना है कि इस हड़ताल में ठेके पर काम कर रहे सफाई कर्मचारी भी उनका साथ देंगे। अध्यक्ष का कहना है कि डेलीवेज कर्मचारियों को पक्का करने के अलावा उन्हें समान वेतन देने की मांग भी की जा रही है। उनका कहना है कि ठेकेदार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम के अधीन किया जाए। निगम में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

2 लाख 10 हजार घर से कचरा लेते हैं कर्मचारी
निगम के अनुसार घर-घर से कचरा लेने वाली एसोसिएशन 2 लाख 10 हजार घरों से कचरा उठाती है। हालांकि, एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी के अनुसार ढाई लाख से ज्यादा घरों से एसोसिएशन कचरा उठाती है। गांव में जहां गाड़ी नहीं जा पाती है, वहां से भी एसोसिएशन ही कचरा उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed