फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Punjab Engineering College will reopen from Feb 1

चंडीगढ़ : एक फरवरी से खुलेगा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, इन नियमों का करना होगा पालन

Wed, 02 Dec 2020 04:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Dec 2020 04:27 PM IST
सार

  • विद्यार्थियों को रोस्टर के मुताबिक बुलाया जाएगा, पहले चरण में एक हजार विद्यार्थी आएंगे
  • कोरोना का असर भी जनवरी में देखेगा पेक, हालात खराब रहे तो टल सकती है योजना

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Punjab Engineering College will reopen from Feb 1
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) एक फरवरी से खुलने जा रहा है। पहले की तरह कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। यदि कोरोना जनवरी में बढ़ता है तो फिर उसके मुताबिक पेक निर्णय लेगा। हालांकि फिर कैंपस में कम विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा जिसके तहत ऑफलाइन कक्षाएं लगेंगी। 

विज्ञापन


पेक में विद्यार्थियों की संख्या 3300 से अधिक है। नौ से अधिक विषयों की पढ़ाई यहां होती है। अधिकांश विद्यार्थी चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों से यहां शिक्षा लेने आते हैं। 25 फीसदी विद्यार्थी बाहर से आते हैं। पेक की वर्तमान में पढ़ाई ऑनलाइन चल रही हैं। यह क्रम बेहतर चल रहा है लेकिन कैंपस में आकर ऑफलाइन कक्षाओं से शिक्षण कार्य और प्रभावी हो जाता है।
विज्ञापन


अभी इसकी रफ्तार कोरोना के कारण रुकी हुई है। कैंपस में कक्षाएं नहीं लग रही हैं लेकिन धीरे-धीरे कैंपस खोलने की योजना तैयार हो रही है। एक फरवरी से पेक ने कैंपस खोलने का निर्णय लिया है। इसका खाका तैयार हो गया है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी भी इसके लिए लगभग तैयार हैं। हालांकि जनवरी के कोरोना आंकड़े का विश्लेषण पेक जरूर करेगा और उसके बाद इस योजना को आखिरी रूप देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेक प्रथम चरण में एक हजार विद्यार्थियों को कैंपस बुलाने की योजना में है। ये विद्यार्थी सप्ताह में दो दिन आएंगे। उसके बाद अन्य विद्यार्थियों को कैंपस आने का मौका दिया जाएगा। यानी 3300 विद्यार्थियों को तीन भागों में बांटने की योजना है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा नजदीक होगी, उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए भी उन्हें जानकारी दी जाएगी। पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करवाने की कवायद होगी। उसी के मुताबिक शिक्षकों को तैयार रहना होगा। 

इन निर्देशों का करना होगा पालन

  • हर विद्यार्थी को मास्क लगाकर आना होगा। 
  • सैनिटाइज साथ रखना होगा।
  • चार से अधिक विद्यार्थी एक साथ खड़े नहीं हो सकेंगे।
  • हॉस्टलों में बिना अनुमति के बाहरी विद्यार्थी नहीं आ सकेंगे।
  • अभिभावकों के कांटेक्ट नंबर हॉस्टलों में देने होंगे।
  • रात को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • कोविड के लिए बनाए गए दिशा-निर्देश का पालन करना होगा।
  • खाने की बाहर से बुकिंग भी नहीं होगी।
  • हाथ मिलाना व गले मिलना नहीं हो सकेगा।

एक फरवरी से पेक को खोलने की तैयारी है। इसकी योजना बन गई है। जनवरी में एक बार कोरोना की स्थिति और देखेंगे। विद्यार्थियों के लिए नियम बनाए गए हैं, उसका पालन करना होगा। - प्रो. धीरज सांघी, निदेशक, पेक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed