{"_id":"5f4d4ff98ebc3e4ae528f1ca","slug":"chandigarh-news-in-hindi-jee-main-exam-from-today-all-preparations-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main परीक्षा आज से, सभी तैयारियां पूरी, परीक्षार्थी पढ़ लें ये जरूरी नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Main परीक्षा आज से, सभी तैयारियां पूरी, परीक्षार्थी पढ़ लें ये जरूरी नियम
Tue, 01 Sep 2020 01:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:02 AM IST
सार
- चंडीगढ़-मोहाली में बनाए गए हैं पांच सेंटर, परीक्षा होगी ऑनलाइन
- सुबह 9 से 12 बजे तक और अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक परीक्षा होगी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई मेन की परीक्षाएं एक सितंबर से ऑनलाइन शुरू होने जा रही हैं। ये परीक्षाएं छह सितंबर तक चलेंगी और दो पालियों में होंगी। परीक्षा के लिए चंडीगढ़ व मोहाली में पांच केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों ने जहां सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं छात्र भी परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ में आईओएन डिजिटल सर्विसेज इंडस्ट्रियल एरिया व मोहाली में भी आईओएन डिजिटिल सर्विसेज सेक्टर-91 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
एक केंद्र लालड़ू में बनाया गया है। छह दिन में सात हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक व अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक होगी। केंद्रों पर समुचित तैयारियां सोमवार को कर ली गई हैं। शिक्षाविद कुणाल कहते हैं कि छात्र परीक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
ये हैं निर्देश
- सेंटर पर पूरी स्वच्छता रहेगी।
- प्रत्येक पाली के शुरू होने से पहले मॉनीटर, की-बोर्ड, माउस, वेब कैमरा, डेस्क व कुर्सी, सभी दरवाजे, हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग, लिफ्ट बटन सैनिटाइज किए जाएंगे।
- दो सीटों के बीच में एक कुर्सी का गैप रखा जाएगा।
- दस्ताने आदि की व्यवस्था होगी।
- प्रवेश पत्र पर लगे बारकोड को स्कैन करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
- पर्यवेक्षक दस्ताने पहनने के बाद ही डेस्क पर छात्रों को रफ शीट देंगे।
- केंद्र व केंद्र के आसपास कोई भीड़ नहीं होगी।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा।
- परीक्षार्थी अनुचित सामग्री कोई नहीं ला पाएंगे।
- छात्र एक फोटो, बाल पेन, एडमिट कार्ड, पहचान प्रमाण पत्र ही अपने साथ ला सकेंगे। पानी की बोतल केंद्र पर मिलेगी।
- अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश करने से पहले हाथ धोएंगे और सैनिटाइज करेंगे।
- तीन प्लाई मास्क पहनना होगा। शरीर का तापमान भी केंद्र पर दर्ज होगा।
विज्ञापन