{"_id":"695f646e5bda0a6b3403a874","slug":"chandigarh-news-families-blessed-with-sons-to-gift-buffaloes-to-wrestlers-at-kambwala-on-makar-sankranti-2026-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गजब रिवाज है: जिनके घर बेटे हुए वो देंगे पहलवान को भैंस, मकर संक्रांति पर कुश्ती को लेकर रोमांच बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब रिवाज है: जिनके घर बेटे हुए वो देंगे पहलवान को भैंस, मकर संक्रांति पर कुश्ती को लेकर रोमांच बरकरार
Thu, 08 Jan 2026 02:29 PM IST
शाहरुख खान
नीरज कुमार, संवाद, चंडीगढ़
नीरज कुमार, संवाद, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:29 PM IST
सार
मकर संक्रांति पर कैंबवाला में होने वाली कुश्ती की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार कुश्ती को लेकर थोड़ा सा बदलाव भी किया गया है। जिनके घर बेटा हुआ है वह पहलवानों को इनाम में भैंस देंगे।
विज्ञापन
कैंबवाला में कुश्ती मुकाबला
- फोटो : एआई इमेज
विस्तार
कैंबवाला के स्टेडियम में हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाली कुश्ती को लेकर गांव के लोग अभी से रोमांचित हैं। इस बार खास बात यह है कि गांव के इतिहास में पहली बार तीन भैंस दी जाएंगी। इस बार थोड़ा सा बदलाव भी किया गया है। जिनके घर बेटा हुआ है वह पहलवानों को इनाम में भैंस देंगे। इनमें गांव निवासी भूपिंदर दीप, विंदर और गुरदेव सिंह शामिल हैं।
गांव कैंबवाला के स्टेडियम में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कुश्ती होगी। यह कुश्ती सालाना लोहड़ी मेले के अगले दिन होती है और गांव की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। इस बार छह प्रमुख पहलवानों के बीच मुकाबला होगा।
छिंज कमेटी और लालावाला पीर के प्रधान जोगिंदर सिंह पप्पी ने कहा कि तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शामिल होंगे।

बेटियां आएंगी लाला वाला पीर पर माथा टेकने
कुश्ती के साथ-साथ लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर लालावाला पीर पर भव्य आयोजन होगा। गांव की बेटियां ससुराल से माथा टेकने आएंगी। हर घर में स्वागत के लिए लजीज पकवान तैयार किए जाएंगे। हजारों श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था की गई है। दोपहर से कुश्ती होगी, जबकि शाम को कीर्तन और कव्वाली का आयोजन होगा।

नकद पुरस्कार भी मिलेंगे
गांव के निवासी श्रीराम और पवन कुमार ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा है। कुश्ती के अलावा इस बार छोटे इनाम और करीब दो लाख रुपये नगद पुरस्कार भी पहलवानों के लिए रखे गए हैं। कैंबवाला में यह आयोजन हर साल नए उत्साह और परंपरा के साथ आयोजित किया जाता है, जो पूरे क्षेत्र में अपनी अनोखी पहचान रखता है। इस बार की कुश्ती और भैंसों का इनाम स्थानीय लोगों के लिए रोमांच और उत्साह का बड़ा केंद्र बनेगा।