फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh news: Army hospital will start from three places including Patiala 

#LadengeCoronaSe : पटियाला समेत तीन जगह आज से शुरू होंगे सेना के अस्पताल

Mon, 10 May 2021 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 12:30 AM IST
सार

  • चंडीगढ़, फरीदाबाद और पटियाला के अस्पतालों में 100-100 बेड की है व्यवस्था
  • डॉक्टर, पैरामेडिकल और तकनीकी टीम सेना की 

विज्ञापन
chandigarh news: Army hospital will start from three places including Patiala 
demo pic...

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच आज से सेना की ओर से चंडीगढ़, फरीदाबाद और पटियाला में 100-100 बेड के अस्पताल चालू हो जाएंगे। सेना प्रवक्ता ने बताया कि तीनों अस्पतालों में सभी प्रकार की तैयारियां की जा चुकी हैं और इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। 10 मई को इनकी शुरुआत की जाएगी और मरीजों को दाखिल किया जाएगा। ये तीनों अस्पताल वेस्टर्न कमांड संभालेगी। यहां पर डाक्टरों समेत पैरा मेडिकल व तकनीकी टीम सेना की होगी।

विज्ञापन


तैनात किए जाने हैं 100 पैरामेडिक्स 
डीआरडीओ द्वारा स्थापित विभिन्न अस्पतालों में 108 डॉक्टरों, 14 नर्सिंग अधिकारियों और 205 पैरा मेडिक्स स्टाफ भी सेना की ओर से भेजा गया है। सरकारी राजेंदरा अस्पताल पटियाला में 33 और दिल्ली में एसवीबीपी अस्पताल और अन्य 100 पैरामेडिक्स शीघ्र ही विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाने हैं। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए, सेना इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरों की एक समर्पित टीम नंगल में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन के तहत ऑक्सीजन संयंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही है।
विज्ञापन


हर मदद के लिए तैयार : सिंह
पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह कहा कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू और कश्मीर के राज्य प्रशासनों को सेना हर तरह से मदद के लिए तैयार है। वहीं, सिविल मिलिट्री अफेयर के डायरेक्टर कर्नल जसदीप संधु ने बताया कि सभी जगह तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed