फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh New Advisor Vijay Kumar Dev Profile

मिलिए, चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार विजय देव से

Thu, 25 Dec 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Dec 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh New Advisor Vijay Kumar Dev Profile

चंडीगढ़ के नए एडवाइजर विजय कुमार देव (आईएएस) ने बुधवार चंडीगढ़ में पदभार ग्रहण कर लिया। विजय कुमार देव चंडीगढ़ पहुंचे। उनको यहां गार्ड आफ आनर दिया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ के गृह सचिव अनिल कुमार और वित्त सचिव सर्वजीत सिंह के साथ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


विजय कुमार देव इससे पहले नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे हैं। उनकी नियुक्ति के आदेश सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) जारी किए गए। आईआईटी नई दिल्ली के स्टूडेंट रहे विजय कुमार देव प्रथम श्रेणी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद भारतीय सिविल सेवा में आए।
विज्ञापन


वह मूल रूप से पठानकोट के निवासी हैं। देव ने कहा कि चंडीगढ़ में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए अच्छे कदम उठाए गए। जिनकी प्रशंसा नई दिल्ली में भी की जा रही है। कई अहम प्रोजेक्ट हैं, जिनपर काम किया जाएगा। नई दिल्ली में इलेक्ट्रोल सिस्टम बेहतरीन है। उन्होंने इस पर काफी स्टडी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी के नए एडवाइजर से बातचीत
प्रश्न-आपको चंडीगढ़ कैसा लगा?
उत्तर- मैं पहले भी चंडीगढ़ आता रहा हूं। प्रशासन में पहली बार इंट्री है। अच्छा लग रहा है। यहां की आबोहवा और यहां के लोग मार्वलस हैं। जहां तक प्रशासन का सवाल है तो ऐसे चैलेंज आते रहे हैं। इतना जरूर कहूंगा कि चंडीगढ़ किसी भी मायने में नई दिल्ली से ज्यादा चैलेंजिंग नहीं है।

प्रश्न-चंडीगढ़ में पब्लिक सर्विस को इंप्रूव करने के लिए क्या योजना है?
उत्तर-
पब्लिक सर्विस को सुधारने के लिए मैं सबसे पहले कोशिश करूंगा। मैंने काफी स्टडी किया है, उसके आधार पर फिलहाल यही कह सकता हूं कि जनप्रतिनिधियों, नगर निगम, मीडिया, जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं, सेक्टर वेलफेयर एशोसिएशनों का सहयोग लेकर ही सार्थक कदम उठाए जाएंगे। चंडीगढ़ के मुद्दों को इन माध्यमों के जरिए देखा जाएगा और फिर ही कुछ किया जाएगा।


प्रश्न-सुरक्षा के सवाल पर आपका क्या कहना है?
उत्तर
-मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि पब्लिक सेफ्टी सबसे  महत्वपूर्ण है।

प्रश्न-सिटी की लाइफ स्टाइल और एजुकेशन के बारे में?
उत्तर-
चंडीगढ़ को जहां तक मैं जानता हूं उसमें एजूकेशन का स्तर बेहतर है। यहां के लोग अनुशासित हैं। कोई कमी होगी तो उसको जरूर बेहतर किया जाएगा। चंडीगढ़ का नाम विश्व स्तर पर चमक रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि इसको ज्यादा बेहतर किया जाए।

यह होंगी चुनौतियां
सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2008 की आवास योजना के सरकारी मकान दिलाना
चंडीगढ़ सचिवालय का सशक्तीकरण
चंडीगढ़ आवास बोर्ड के कर्मियों को पेंशन दिलवाना
दो साल में चंडीगढ़ को वाई फाई करवाना
रॉक गार्डन में नेकचंद की कृतियों को सहेजना
चंडीगढ़ मेट्रो और मास्टर प्लान-2031
पेरीफेरी का सुनियोजित विकास करवाना
आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की समस्याएं
हरेक घर में रसोई गैस की पाइपलाइन का प्रोजेक्ट पूरा कराना
फेयर प्राइज शाप पर आम लोगों को सरकारी राशन मुहैया करवाना
स्लम पुनर्वास की शेष बची योजनाओं को पूरा करवाना
बिजली के बिलों पर रोक लगवाना
चंडीगढ़ के पानी की जरूरत पूरी करवाना
सुखना झील पर बर्ड फ्लू के पैनिक से सिटी को निजात दिलाना
गांवों में लालडोरे की समस्या को सुलझाना
अतिरिक्त संतुलित किराया अधिनियम लागू करना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed