फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh nagar nigam buy unique fire brigade bike

जहां फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं जाएगी, वहां जाकर ये बाइक आग बुझाएगी

Thu, 23 Nov 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
chandigarh nagar nigam buy unique fire brigade bike
फायर बिग्रेड बाइक
देखिए एक ऐसी बाइक, जो उस जगह पर जाकर आग बुझाएगी, जहां पर किसी कारण से फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं जा पाएगी। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा छह बुलेट मोटरसाइकिल साढ़े 7 लाख रुपये के खरीदे गए हैं जिन पर बुधवार से 45 लाख रुपये के आग बुझाने के आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। हर मोटरसाइकिल में आग बुझाने के लिए गन लगाई गई है जिसकी बौछार 10 किमी ऊचाई तक जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि दो साल पहले मनीमाजरा के शांति नगर के एक घर में आग लग गई थी लेकिन सूचना मिलने के बावजूद तंग गलियों के कारण दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाई जिस कारण एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई थी जिसके बाद मोटरसाइकिल खरीदने का निर्णय हुआ था। जो नए बुलेट है उनके दोनो तरफ 10-10 लीटर के पानी के टैंक होंगे। जबकि एक आक्सीजन सिलेंडर भी मोटरसाइकिल पर होगा।
विज्ञापन


पानी का प्रैशर बढ़ाने के लिए अलग से यंत्र लगाया गया है। इसी सप्ताह यह मोटरसाइकिल सड़क पर दौड़ने लग जाएंगे। मालूम हो कि इस समय छोटी छोटी आग पर दमकल विभाग की ओर से फायर टैंडर भेजे जताते है। ऐसे में अब इन मोटरसाइकिलों को भेजा जाएगा जिससे कर्मचारी भी कम लगेंगे और ईधन भी कम लगेगा। पंचकूला और मोहाली में भी ऐसे मोटरसाइकिल नहीं है जिसमे आग बुझाने के यंत्र लगे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed