फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh Municipal Corporation, meeting today, action plan of Congress

नगर निगम की अहम बैठक आज, यहां जानिए कांग्रेस का एक्शन प्लान

Wed, 28 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
chandigarh Municipal Corporation, meeting today, action plan of Congress
MC House Meeting - फोटो : File Photo
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नगर निगम का कोई रोल न होने का मामला बुधवार को सदन की बैठक में गरमाएगा। इसके अलावा विवेक हाई स्कूल के लिए ग्रीन बेल्ट को पार्किंग में तबदील करने के मामले पर कांग्रेस ने सदन के अंदर और बाहर मेयर को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर मेयर से सवाल जवाब करेगी। 
विज्ञापन


पूर्व मेयर एवं कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुभाष चावला का कहना है कि पिछले साल तक जितने मेयर रहे हैं, उनका यही प्रयास रहा है कि नगर निगम को ज्यादा से ज्यादा अधिकार मिले। लेकिन यह पहली बार हुआ है कि भाजपा के मेयर अरुण सूद के कार्यकाल में नगर निगम को नए अधिकार मिलने की बजाय पहले से जो अधिकार मिले हैं, वह भी वापस लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निगम के जो बड़े काम हैं, उसमें से अधिकतर वापस लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए गठित कंपनी को दिए जा रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नगर निगम का कोई रोल नहीं रहेगा। किसी अधिकारी, मेयर, पार्षद और जनप्रतिनिधियों का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। कांग्रेस पार्षद सुभाष चावला का कहना है कि मेयर से इस पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निगम से छिन जाएंगे ये काम

chandigarh Municipal Corporation, meeting today, action plan of Congress
MC House Meeting - फोटो : File Photo
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई, स्ट्रीट लाइट्स, 24 घंटे बिजली सप्लाई, ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने जैसे अहम कार्य स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ लिमिटेड (एसपीवी स्पेशल पर्पज व्हीकल) को दिया जाएगा।

सेक्टर-17 प्लाजा का विकास भी नए सिरे यह कंपनी ही करेगी, जबकि अब तक प्लाजा के विकास का जिम्मा निगम के पास ही था। जबकि आगामी कुछ दिनों में निगम के बाकी अहम कार्य भी कंपनी को दिए जा सकते हैं। इस कंपनी के सीईओ नगर निगम के कमिश्नर ही हैं।

सेक्टर-20 का सामुदायिक केंद्र भी टूटेगा
निगम ने सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र को तोड़कर उसे नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव सदन की बैठक में पास होने के लिए आ रहा है। वार्ड पार्षद राजेश गुप्ता इस कम्यूनिटी सेंटर को तोड़कर नए सिरे से बनवाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव

chandigarh Municipal Corporation, meeting today, action plan of Congress
नगर निगम की हंगामेदार बैठक - फोटो : फाइल फोटो
बुधवार को सदन की बैठक में जहां कांग्रेस पार्षद हंगामा करेंगे, वहीं नगर निगम के बाहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सेेक्टर-38 में विवेक हाई स्कूल के लिए ग्रीन बेल्ट को पार्किंग में तबदील करने की मंजूरी देने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

ऐसे में नगर निगम के बाहर तनाव का माहौल बनने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मेयर अरुण सूद के बच्चे भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं, जबकि मेयर का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए एसपीवी स्पेशल पर्पज व्हीकल बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसमें सांसद और मेयर को भी शामिल करना चाहिए था। इसके अलावा शहरी विकास और वाटर मैनेजमेंट से जुड़े दो विशेषज्ञ भी शामिल होने चाहिए, जो सरकारी अधिकारी न हों। जनप्रतिनिधि लोगों की भावनाओं को जानते हैं, इसलिए सांसद और मेयर को इग्नोर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा निगम के किसी पार्षद को भी शामिल किया जा सकता था। इससे पारदर्शिता आती है और लोगों के हित में बढ़िया सुझाव आते हैं। स्मार्ट सिटी का कांसेप्ट काफी बढ़ा है। - पवन बंसल, पूर्व रेल मंत्री। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed