{"_id":"633c4c905a8f59620464aa3c","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-gave-her-reaction-on-the-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: वायरल वीडियो पर किरण खेर बोलीं- मान का न करें अपमान, लो इम्यूनिटी के चलते लगाया था मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: वायरल वीडियो पर किरण खेर बोलीं- मान का न करें अपमान, लो इम्यूनिटी के चलते लगाया था मास्क
Tue, 04 Oct 2022 08:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Oct 2022 08:47 PM IST
सार
वायरल वीडियो एक जनसभा का है जिसमें भगवंत मान और किरण खेर साथ-साथ बैठे हैं। इसी बीच सीएम मान उनसे कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। सीएम मान से बातचीत के बीच में अचानक किरण खेर मुंह पर मास्क लगा लेती हैं फिर सीएम मान की बातों को सुनती हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद किरण खेर व पंजाब सीएम भगवंत मान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें मान से बातचीत के दौरान सांसद खेर मास्क लगाती दिख रहीं हैं। इस पर लोगों ने सीएम भगवंत मान को खूब ट्रोल किया। मंगलवार को सांसद खेर ने एक बयान जारी कर इसकी निंदा की। साथ ही मास्क लगाने की वजह का खुलासा किया।
विज्ञापन
सांसद खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि एक सार्वजनिक सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बातचीत के बीच मास्क लगाने की वजह उनकी कमजोर इम्यूनिटी है, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह सीएम मान के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न करें। भले ही भगवंत मान किसी और पार्टी के हैं लेकिन उनकी एक गरिमा है, जिसका ध्यान लोगों को रखना चाहिए।
विज्ञापन
वायरल वीडियो एक जनसभा का है जिसमें भगवंत मान और किरण खेर साथ-साथ बैठे हैं। इसी बीच सीएम मान उनसे कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। सीएम मान से बातचीत के बीच में अचानक किरण खेर मुंह पर मास्क लगा लेती हैं फिर सीएम मान की बातों को सुनती हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।
विज्ञापन