{"_id":"6156c5d18ebc3e0bbe4f669c","slug":"chandigarh-monsoon-in-2021-was-weakest-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पांच साल में सबसे कमजोर रहा मानसून, 13 दिन पहले आया फिर भी सीजन में 29 प्रतिशत बारिश कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पांच साल में सबसे कमजोर रहा मानसून, 13 दिन पहले आया फिर भी सीजन में 29 प्रतिशत बारिश कम
Fri, 01 Oct 2021 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:55 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष औसत से 29 फीसदी कम बारिश हुई है। शहर में मानसून जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहता है। इस साल जून में 8, जुलाई में 48 और अगस्त में 44 फीसदी औसत से कम बारिश हुई।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में इस साल 13 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। इसके बावजूद पिछले पांच साल के मुकाबले इस साल मानसून सबसे कमजोर रहा। जुलाई और अगस्त महीने में अनुमान के मुताबिक काफी कम बारिश हुई, जबकि सितंबर में अनुमान से 19 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। ऐसा कई साल बाद हुआ है कि मानसून अक्तूबर महीने में वापस जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - चंडीगढ़: आयुध निर्माणी अब हुई इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड, निगमीकरण होने से बदला 58 साल पुराना इतिहास
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष औसत से 29 फीसदी कम बारिश हुई है। शहर में मानसून जून से सितंबर के बीच सक्रिय रहता है। इस साल जून में 8, जुलाई में 48 और अगस्त में 44 फीसदी औसत से कम बारिश हुई, जबकि सितंबर महीने में ज्यादा बारिश हो गई। अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को शहर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं और बारिश हो सकती है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान लगाया है। रविवार से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
इस वर्ष सीजन की बारिश
महीना बारिश (एमएम) औसत (एमएम) अंतर (प्रतिशत)
जून 119.4 130.2 -8
जुलाई 148.1 283.3 -48
अगस्त 162.2 287.8 -44
सितंबर 172.5 145.2 +19
सीजन (जून-सितंबर) 600.2 846.5 -29
पिछले पांच साल में हुई बारिश
वर्ष बारिश (एमएम) औसत (एमएम) अंतर (प्रतिशत)
2021 600.2 846.5 -29
2020 791.1 846.5 -7
2019 716.4 846.5 -15
2018 993.3 844.2 18
2017 752.8 844.2 -11