{"_id":"69eae9d2f13d8747e8095b9f","slug":"chandigarh-mercury-soars-past-40-degrees-no-relief-expected-for-next-five-days-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सूरज के तेवर: पारा 40 डिग्री के पार, अगले पांच दिन तक राहत की उम्मीद नहीं; हेल्थ एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सूरज के तेवर: पारा 40 डिग्री के पार, अगले पांच दिन तक राहत की उम्मीद नहीं; हेल्थ एडवाइजरी जारी
Fri, 24 Apr 2026 09:26 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:26 AM IST
सार
बढ़ती गर्मी और तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। चेहरे पर लालिमा, खुजली, जलन, रैशेज और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़े हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य के आसपास रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन तापमान में किसी बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बादल रहने के बावजूद उमस और गर्मी का असर बना रहेगा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्ष 2026 का तापमान सामान्य 35-36 डिग्री सेल्सियस से 4 से 5 डिग्री अधिक चल रहा है। पिछले एक दशक के आंकड़ों में 2022 और 2025 सबसे अधिक गर्म वर्ष दर्ज किए गए हैं। वहीं, जलवायु विश्लेषण के अनुसार चंडीगढ़ के क्लाइमेट स्कोर में पिछले 16 वर्षों में 21.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जो बढ़ती गर्मी का संकेत है।