{"_id":"679b1f22c8c63223430e3a2b","slug":"chandigarh-mayor-election-who-won-aap-bjp-congress-harpreet-babla-news-in-hindi-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Mayor: क्राॅस वोटिंग से 16 पार्षद वाली BJP की हरप्रीत बबला बनीं मेयर, बाकी दो पद कांग्रेस को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Mayor: क्राॅस वोटिंग से 16 पार्षद वाली BJP की हरप्रीत बबला बनीं मेयर, बाकी दो पद कांग्रेस को
Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 03:14 PM IST
सार
चंडीगढ़ मेयर चुनाव आप-कांग्रेस गठबंधन और भाजपा के बीच हुआ। गठबंधन के पास सांसद मनीष तिवारी को मिलाकर 20 वोट थे। भाजपा के पास 16 पार्षद थे। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत काैर बबला को 19 वोट मिले और वे चुनाव जीत गई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की नई मेयर हरप्रीत बबला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। 16 पार्षदों वाली भाजपा की हरप्रीत काैर बबला 19 वोट लेकर जीत गई हैं। वहीं आप और कांग्रेस गठबंधन की प्रेमलता को 17 ही वोट मिले। तीन वोट क्रॉस हुए हैं। यह तीनों वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हैं।
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस के खाते में
डिप्टी मेयर के पद पर भी कांग्रेस की तरुणा मेहता ने जीत दर्ज की है। उन्हें 19 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 17 वोट मिले हैं। फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के एक पार्षद ने वोट क्रॉस किया है।वहीं कांग्रेस के जसबीर बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुन लिए गए हैं। इसमें भी एक वोट क्रॉस हुआ है लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया
सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी की तरफ से चुनाव के नियम व शर्तों के बारे में बताया गया। बैलेट पेपर पर मतदान देने के तरीके के बारे में भी पार्षदों को जानकारी दी गई। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, क्योंकि पिछली बार जो हुआ वह हम सब ने देखा है। उन्होंने प्रीसाइडिंग अधिकारी को कहा कि पहले वह अपना एक पेन तय कर ले, उसी से सारे काम करें क्योंकि पिछली बार बहुत गड़बड़ हुई थी।इसके बाद वोटिंग शुरू हुई। सबसे पहले सांसद मनीष तिवारी ने वोट डाला।