फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh mayor election controversy echoes in Delhi...

Chandigarh News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद की दिल्ली में गूंज...भाजपा मुख्यालय के सामने आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh mayor election controversy echoes in Delhi...
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव अब सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इस विवाद की गूंज पूरे देश में है। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा चंडीगढ़ से भी पार्षद और कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों और कार्यकर्ताओं आप के संगठन मंत्री संदीप पाठक से भी मुलाकात की। दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी के पार्षद और कार्यकर्ता सुबह छह बजे दिल्ली के लिए निकले। पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने बताया कि उन्हें सबसे पहले सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, लेकिन मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी किसी भी कीमत पर दिल्ली जाना चाहते थे। इसलिए रास्ता बदलकर किसी तरह पुलिस से बचते-बचते वह दिल्ली के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह और मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कुलदीप टीटा समेत दिनेश दिलेरे, अरविंद चौहान, जस्सी लुबाना, रमेश, सुनील टांक और शकील मोहम्मद भी मौजूद रहे। लाडी ने बताया कि वह सभी चंडीगढ़ की आवाज बनकर प्रदर्शन में पहुंचे थे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद चंडीगढ़ की टीम ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व संगठन मंत्री संदीप पाठक से मुलाकात की। प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कार्यकर्ताओं व पार्षदों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेयर चुनाव में जो धांधली की है, वह अब जगजाहिर हो गई है। ऐसे में चंडीगढ़ की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को माफ नहीं करेगी और सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन


इस मुद्दे को भुनाएगी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, प्रदर्शन होंगे तेज
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मेयर चुनाव का मामला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस खूब भुनाएगी। शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर प्रदर्शन किया तो चंडीगढ़ में कांग्रेस ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। ऐसे में दोनों पार्टी के नेता आने वाले दिनों में मेयर चुनाव की वीडियो को लेकर बड़ा मुहिम चलाने की तैयारी में हैं। आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में इस अभियान को तेज करने की योजना बना रही है तो कांग्रेस पहले ही इस तरफ कदम बढ़ा चुकी है। आने वाले दिनों में मेयर चुनाव को लेकर विरोध और प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। आप का केंद्रीय नेतृत्व भी मुद्दे पर स्थानीय यूनिट का साथ दे रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर चुनाव का मुद्दा अभी शांत नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed