फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor election 2018, bjp vs congress

मेयर चुनावः चीमा की चिट्ठी का असर नहीं, मोदगिल को सपोर्ट करेगा शिअद

Fri, 05 Jan 2018 10:28 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Jan 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor election 2018, bjp vs congress
pradeep chabra and sanjay tandon - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव होने वाले हैं और सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर का पद न मिलने से अकाली दल-भाजपा में खटास आ गई है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि शिअद का भाजपा के साथ पुराना गठबंधन है। गठबंधन धर्म निभाने की जिम्मेदारी भाजपा की थी।
विज्ञापन


हालांकि, अकाली पार्षद हरदीप सिंह ने भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार देवेश मोदगिल को समर्थन दिया है। अकाली दल ने भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को पत्र लिखकर सीनियर डिप्टी या डिप्टी मेयर का पद मांगा था, लेकिन भाजपा की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा ही नहीं हुई। इसके बाद नेताओं का कहना है कि भाजपा शिअद के साथ धक्का कर रही है।
विज्ञापन


पंजाब पर पड़ेगा असर : चीमा
पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री व चंडीगढ़ शिअद के प्रभारी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री से कहा था कि यदि शिअद को सीट नहीं मिली तो पंजाब में इसका असर देखने को मिलेगा, लेकिन उनकी चिट्ठी का कोई असर नहीं हुआ। शिअद और भाजपा का चंडीगढ़ और पंजाब में गठबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन में चार सीटें मिलती हैं शिअद को
हर नगर निगम चुनाव में गठबंधन के तहत शिअद को चार सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिलती हैं। इन पर भाजपा अपने उम्मीदवार मैदान में खड़ा नहीं करती है। साल 2016 के दिसंबर माह में हुए चुनाव में चार सीटों में से सिर्फ एक ही सीट अकाली दल जीत पाया था।

चिट्ठी लिखी थी। निराश हूं। भाजपा नेतृत्व से बात करूंगा। दोनों दलों का पंजाब-चंडीगढ़ में गठबंधन है। सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए शिअद का अधिकार बनता है।

-डॉ. दलजीत सिंह चीमा, चंडीगढ़ शिअद प्रभारी

भाजपा को सीनियर डिप्टी या डिप्टी मेयर का पद शिअद को देना चाहिए था, लेकिन पार्टी हाईकमान का फैसला है कि वह भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को वोट और सपोर्ट करें। भाजपा के अधिकृत मेयर पद के उम्मीदवार देवेश मौदगिल व सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवार को सपोर्ट करेंगे।
- हरदीप सिंह, पार्षद, शिरोमणि अकाली दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed