फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh mayor asha jaiswal, mp kirron kher, chandigarh news

फिजूलखर्ची से नाराज मेयर, सांसद किरण खेर के कार्यक्रम से बनाई दूरी

Sat, 20 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh mayor asha jaiswal, mp kirron kher, chandigarh news
Kirron kher
कजेहड़ी में शुक्रवार को हुए कम्युनिटी सेंटर के शिलान्यास समारोह में मनाही के बावजूद एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पर नाराज मेयर आशा जसवाल कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। जबकि इस समारोह की मुख्य अतिथि सांसद किरण खेर थीं। समारोह में डेढ़ दर्जन पार्षद और कमिश्नर बी पुरूषार्था भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


मेयर का कहना है कि फिजूलखर्ची पर पाबंदी के बावजूद भव्य समारोह होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों में भी व्यस्त थीं। मेयर ने रविवार को अकाली पार्षद हरदीप सिंह के वार्ड में शामिल सेक्टर-42 के कम्युनिटी जिम के उद्घाटन पर भी आपत्ति जताई है। मेयर का कहना है कि उन्होंने साफ कहा है कि कोई भी निमंत्रण कार्ड प्रिंट नहीं होगा। इसके बावजूद दोनो समारोह के लिए कार्ड प्रिंट हुए हैं। अधिकारियों ने बिना मंजूरी के कार्ड प्रिंट करवाए हैं। दोनो कार्ड प्रिंट में मेयर आशा जसवाल की मौजूदगी होने की बात भी शामिल है। 
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल ने बताया कि जब अधिकारियों से एक लाख रुपये तक खर्च करने और निमंत्रण कार्ड प्रिंट करवाने का कारण पूछा गया तो अधिकारियों ने कहा कि पार्षदों ने उन्हें आकर कहा कि मेयर से बात हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी मेयर हुए शामिल
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त बी.पुरुषार्थ के अलावा डिप्टी मेयर अनिल दुबे भी शामिल हुए। इस वार्ड की पार्षद चंद्रवती शुक्ला है जो कि सांसद किरण खेर की करीबी मानी जाती हैं। वार्ड पार्षद के अनुसार इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर लगभग 2.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर अलॉट हो गया है तथा इसे 16 नवंबर, 2018 तक पूरा करने की डेडलाइन दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed