{"_id":"8ccaca00ac1ffdd928912dc3f499df87","slug":"chandigarh-ludhiana-train-extended-for-one-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-लुधियाना ट्रेन 1 महीने के लिए एक्सटेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-लुधियाना ट्रेन 1 महीने के लिए एक्सटेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से लुधियाना के बीच चल रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को एक माह के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। ये ट्रेन 31 जनवरी तक चलनी थी, लेकिन अब ये ट्रेन 28 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
वहीं, अगले महीने रेल बजट में इस ट्रेन को रेगुलर करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ये ट्रेन पिछले साल अगस्त महीने में चली थी और तब से इसे लगातार एक-एक महीने के लिए एक्सटेंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
खास बात है कि इसका चंडीगढ़ से लुधियाना तक का किराया मात्र 25 रुपये है। ये ट्रेन सुबह 9 बजे लुधियाना से चलती है और दोपहर 12:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचाती है।
विज्ञापन
वहीं, चंडीगढ़ से ये ट्रेन 1:10 बजे चलती है और दोपहर 3:25 बजे लुधियाना पहुंचाती है। चंडीगढ़ से मोहाली, खरड़, मोरिंडा, खमाणो, समराला और साहनेवाल होते हुए ट्रेन लुधियाना पहुंचती है।
एक फरवरी को नहीं चलेगी
चंडीगढ़-लुधियाना रेल लाइन में समराला के बीच कुछ तकनीकी कारणों से इस ट्रेन को एक फरवरी के लिए रद्द किया गया है। समराला के नजदीक रेल लाइन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएगी।