{"_id":"6aee40cd253e116bc00575b5","slug":"chandigarh-loses-despite-taking-a-first-innings-lead-punjab-secures-a-7-wicket-victory-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1168935-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पहली पारी में बढ़त के बाद भी हारा चंडीगढ़, पंजाब ने 7 विकेट से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पहली पारी में बढ़त के बाद भी हारा चंडीगढ़, पंजाब ने 7 विकेट से दी शिकस्त
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ की दूसरी पारी 74 रन पर सिमटी, अर्पण वालिया और अनमोलजीत सिंह ने झटके पांच-पांच विकेट
पहली पारी में देवांग कौशिक के शतक और दिपेंद्र कुश के 79 रन भी नहीं आए काम, पंजाब ने 160 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब ने चंडीगढ़ को सात विकेट से हरा दिया। रोपड़ में खेले गए चार दिवसीय मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन चंडीगढ़ के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पहली पारी में 463 रन बनाने वाली चंडीगढ़ की टीम दूसरी पारी में महज 74 रन पर आउट हो गई। इसके बाद पंजाब ने 160 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने पहली पारी में 463 रन बनाए थे। देवांग कौशिक ने शानदार 126 रन और दिपेंद्र कुश ने 79 रन की पारी खेली। जवाब में पंजाब की टीम पहली पारी में 378 रन पर ऑलआउट हो गई। जीवणजोत सिंह बाजवा ने 101 रन बनाकर शतक जड़ा। कप्तान राहुल कुमार ने 73 और आर्यन यादव ने 56 रन का योगदान दिया। इस तरह चंडीगढ़ को पहली पारी में 85 रन की बढ़त मिली।
हालांकि, दूसरी पारी में चंडीगढ़ के बल्लेबाज इस बढ़त का फायदा नहीं उठा सके। पूरी टीम 36.2 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। दिपेंद्र कुश ने 26 और निखिल कुमार ने 15 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पंजाब के अर्पण वालिया ने 39 रन देकर और अनमोलजीत सिंह ने 16 रन देकर पांच-पांच विकेट हासिल किए। जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 25.2 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आदित्य बलाना ने 59 रन बनाए, जबकि कप्तान राहुल कुमार 28 रन बनाकर नाबाद रहे।