{"_id":"c8e379353d0c068df4428192ef33626e","slug":"chandigarh-kochuveli-express-noe-2-day-in-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सप्ताह में दो दिन चलेगी ये एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सप्ताह में दो दिन चलेगी ये एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल संपर्क क्रांति चंडीगढ़-कोच्चुवेली एक्सप्रेस(12218) को शुक्रवार से सप्ताह में दो दिन कर दिया गया है। शुक्रवार को मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
आमतौर पर सांसद पवन कुमार बंसल ही ट्रेन का उद्घाटन करते हैं। उनकी अनुपस्थिति में मेयर ने सुबह 8.55 बजे ट्रेन का उद्घाटन किया। इस मौके पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पहले यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन बुधवार को ही चलती थी, लेकिन अब इसे शुक्रवार को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को सप्ताह में दो दिन किया है। इस मौके पर मेयर के साथ पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल, पार्षद गुरबख्श रावत,पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा, चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के महासचिव यादविंदर मेहता और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन को देश के कई प्रमुख शहरों से जोड़ा जा रहा है। इसी महीने चंडीगढ़ से इंदौर के लिए भी नई ट्रेन चलाई गई थी जबकि पिछले महीने चंडीगढ़ से यशवंतपुर के लिए भी नई ट्रेन चली थी।
चंडीगढ़-कोच्चुवेली एक्सप्रेस अब हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8.55 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और अंबाला, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, बड़ौदरा, मडगांव और मंगलौर होते हुए कोच्चुवेली पहुंचेगी।
ट्रेन करीब 54 घंटे के सफर में 3415 किलोमीटर का सफर तय कर कोच्चुवेली पहुंचाएगी।