{"_id":"5fdbc4b48ebc3e3d58675cc9","slug":"chandigarh-kare-aashiqui-shooting-on-sukhna-lake-chandigarh-news-pkl397565291","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना लेक पर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’.. की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना लेक पर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’.. की शूटिंग
विज्ञापन
सुखना लेक पर शूटिंग करते आयुष्मान खुराना।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बेशक ठंड की वजह से सिटी ब्यूटीफुल में शीत लहर चल रही हो, लेकिन बॉलीवुड सितारे की उपस्थिति में लोग इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां पर कई दिनों से फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की शूटिंग चल रही है। वीरवार को सुखना लेक पर बॉलीवुड सितारे और शहर के आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री वाणी कपूर ने शूटिंग की। लेक पर सुबह से लेकर शाम तक शूटिंग चली। इस दौरान यहां पर बोटिंग करते हुए सीन फिल्माया गया। सीन शूट के समय आयुष्मान खुराना पैडल बोट पर सवार थे। इस दौरान उन्होंने नीले रंग का ट्रैक सूट और बालों पर पोनी की हुई थी। इस दौरान वह आइस्क्रीम का लुत्फ भी उठा रहे थे। इस दौरान सुखना लेक घूमने आए सैलानियों ने भी फिल्म की शूटिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने अपने चहेते कलाकारों को मोबाइल में कैद किया। इसके बाद सुखना लेक स्थित लेक क्लब में भी फिल्म का कुछ भाग शूट किया गया। यहां लॉन में झूले लगाकर सीन फिल्माया गया। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों का सफल निर्देशन किया है।
अक्तूबर से चल रही शूटिंग
चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म की शूटिंग अक्तूबर माह से चंडीगढ़ और अन्य जगहों पर चल रही हैं। अक्तूबर माह में सेक्टर- 5 में कोठी नंबर- 42 में चल रही हैं। दिसंबर के शुरू में सेक्टर- 21 स्थित एक घर में शूटिंग का कुछ भाग फिल्माया गया। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बाद सभी कुछ बंद किया हुआ था। अनलॉक के बाद चंडीगढ़ करे आशिकी पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग शहर में चल रही है।