तीन राज्यों को जोड़ने को तैयार एक ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे एक नई ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन तीन राज्यों को जोड़ेगी। इस ट्रेन से रेलवे ने हरियाणावासियों को एक तोहफा दिया है। रेलवे ने चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन को अपने टाइम टेबल में शामिल कर लिया है। कैथल स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होगा।
रेलवे के अनुसार, जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस जयपुर से हरियाणा के रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक, जींद, नरवाना होकर कैथल पहुंचेगी। जहां से कुरुक्षेत्र होते हुए अंबाला से चंडीगढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन नरवाना रेलवे स्टेशन पर रात को 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।
उसके बाद कैथल रेलवे स्टेशन पर रात करीब एक बजे इसका ठहराव होगा। इसके बाद दो बजे कुरुक्षेत्र, वहां से ढाई बजे चलकर सुबह चंडीगढ़ पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन कैथल रेलवे स्टेशन पर दिन में दो बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। यह इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन होगी। जो केवल बड़े रेलवे स्टेशनों पर ही रुकेगी। ट्रेन डीजल चलित होगी।
हरियाणा के लोगों को काफी फायदा
ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा, खासकर कैथल के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। रात को कैथल से चलकर सुबह तक चंडीगढ़ पहुंचने पर लोगों को काफी फायदा होगा।
कैथल से पीजीआई चंडीगढ़, प्रदेश मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों में आने-जाने वाले लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। वापसी में भी लोगों को सहूलियत होगी। कैथल से जींद, रोहतक सहित विभिन्न शहरों में जाने वाले लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
सालभर में दूसरी बड़ी सुविधा
आजादी के बाद से लेकर वर्ष 2014 तक कैथल में कैथल-जींद रूट पर ही रेलयात्रा की सुविधा उपलब्ध रही। लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद लोकसभा चुनाव से पूर्व कैथल-दिल्ली सीधी रेल सेवा शुरू हो पाई थी।
इसके बाद अब टाइमटेबल में शामिल हुई कैथल-जयपुर रेल दूसरी बड़ी सुविधा है। रेलयात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता ने कहा कि कैथल के लोगों की यह पुरानी मांग थी। जिसे पूरा करते हुए रेलवे ने कैथल को चंडीगढ़-जयपुर जैसे बड़े रेलमार्ग से जोड़ा है। जिसके लिए वे रेलवे के आभारी हैं।