फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is the fifth best city to live in India

भारत में रहने के लिए चंडीगढ़ 5वां सबसे अच्छा शहर, जानें पहले नंबर पर कौन सा शहर है

Tue, 14 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh is the fifth best city to live in India
- फोटो : फाइल फोटो
रहने के मामले में चंडीगढ़ ने 5वां स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने जिन चार कैटेगरी में परिणामों की घोषणा की है, उनमें शासन (गवर्नेंस), सामाजिक, आर्थिक और भौतिक अवसंरचना शामिल हैं। चंडीगढ़ शासन कैटेगरी में टाप-10 में नहीं शामिल है। इसके अंतर्गत लोगों की जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का निवारण भी शामिल होता है।
विज्ञापन


इसमें नवी मुंबई प्रथम स्थान पर रहा है, जबकि बाकी तीन कैटेगरी में चंडीगढ़ टाप-10 में शामिल है, जिससे ओवरऑल कैटेगरी में चंडीगढ़ को पांचवां स्थान मिला है। आर्थिक कैटेगरी में चंडीगढ़ को नंबर वन रैंकिंग मिली है। सामाजिक और भौतिक अवसंरचना में चंडीगढ़ चौथे स्थान पर है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में चंडीगढ़ रहने के मामले में नंबर-वन पर है।
विज्ञापन


5 से 10 लाख की आबादी में चंडीगढ़ पहले स्थान पर
नगर निगम का दावा है कि 5 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहर की कैटेगरी में चंडीगढ़ रहने के मामले में नंबर-वन है। निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 111 शहरों में सर्वे किया गया था, जिसमें 134 मिलियन लोग रह रहे हैं। 111 शहरों के सर्वे के 4 अलग-अलग मापदंड के 100 अंक थे, जिसमें से जनसंख्या वाली कैटेगरी में चंडीगढ़ ने 53.16 अंक हासिल कर पहला स्थान लिया है। ओवरऑल रैकिंग में चंडीगढ़ ने 53.16 अंक हासिल किए हैं, जबकि नवी मुंबई को 58.02, ग्रेटर मुंबई को 57.78 और तिरुपति को 57.72 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर और भोपाल से आगे रहा चंडीगढ़
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में चंडीगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। इसमें इंदौर पहले और भोपाल दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं, रहने के मामले में चंडीगढ़ ने भोपाल और इंदौर से बाजी मार ली है। इस मामले में इंदौर आठवे नंबर और भोपाल दसवें नंबर पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed