फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh IG form SIT to investigate teachers recruitment scam,

टीचर भर्ती घोटाले को लेकर IG का बड़़ा कदम, कई पर गिरेगी गाज

Thu, 11 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh IG form SIT to investigate teachers recruitment scam,
चंडीगढ़ के आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा ने टीचर भर्ती घोटाले की जांच के लिए  IG ने बड़़ा कदम उठाया है। आईजी ने जांच के लिए पांच सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी के हेड एसपी ऑपरेशन रवि कुमार होंगे। आईजी को यह टीम एक माह में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


आईजी ने यह फैसला डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुपिंदरजीत सिंह बराड़ से मीटिंग के बाद लिया। एसपी रवि कुमार का कहना है कि वह सभी फाइलों की जांच नए सिरे से करेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी से डिटेल्स मांगी गई थी, लेकिन अभी तक उन्होंने डिटेल मुहैया नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन


उन पहलुओं की जांच होगी, जहां नहीं पहुंचे जांच अधिकारी
एसपी रवि कुमार का कहना है कि  पहले हम देख रहे हैं कि अभी इस मामले कितनी जांच हुई है। जिन पहलुओं पर पहले जांच अधिकारी नहीं पहुंचे हैं, उनकी जांच की जाएगी। एसआईटी की रोज बैठक होगी। पंजाब विजिलेंस की ओर से इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों शिक्षकों की तलाश जारी 
पुलिस का कहना है कि भर्ती घोटाले के सामने आते ही तीन टीचर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। उनका अभी तक कुछ पता नही लग पाया है। उनका भी पता लगाया जा रहा है।


पहले ही परीक्षार्थियों के पास पहुंच गया था पेपर
यूटी शिक्षा विभाग ने पिछले साल 1150 पीजीटी और टीजीटी की भर्ती पिछले साल की थी। इसके बाद विजिलेंस जांच में सामने आया था कि  भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होने से तीन दिन पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के हाथों में था। इसके लिए दलालों ने परीक्षार्थियों से सात सात लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed