फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh houses map clearing online

अब घर बैठे ऑनलाइन पास कराएं घर के नकशे, जानिए कब से और कैसे?

Sun, 04 Jun 2017 02:49 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jun 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
chandigarh houses map clearing online
online apply
अब नक्शा और बिल्डिंग प्लान पास कराने के लिए लोगों को एस्टेट आफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। घर बैठे ही अब आप नक्शा पास कराने, रिवाइजड बिल्डिंग प्लान व एनओसी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  एस्टेट आफिस ने ऑनलाइन साफ्टवेयर तैयार कर लिया है। अधिकारियों की मानें तो 15 जून से एस्टेट आफिस में ऑनलाइन नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


एक माह के अंदर नक्शा पास होकर मिल जाएगा। नए बायलॉज नियम में ईज आफ डूइंग बिजनेस को देखते हुए प्रापर्टी खरीदने से लेकर बेचने तक, इंडस्ट्रियल, कामर्शियल और प्राइवेट बिल्डिंग रूल्स का सरलीकरण किया गया है। एसडीओ ईस्ट व सेंट्रल अनिल ने बताया कि सभी डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। 15 जून तक सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन नक्शा पास कराने के साथ रिवाइजड बिल्डिंग प्लान, नए बिल्डिंग प्लान, सीवरेज कनेक्शन ग्रांट, डीपीसी सर्टिफिकेट, लीज होल्ड टू फ्री होल्ड अप्रूवल, एनओसी के लिए अब ऑनलाइन अप्रवूल मिल जाएगी। एक एकड़ से ऊपर के प्लॉट पर बिल्डिंग प्लान जरूरी होगा। न्यू बिल्डिंग बायलॉज के मुताबिक, एक एकड़ से ऊपर के प्लॉट में बिल्डिंग प्लान का डिस्पले जरूरी होगा। वहीं, बिल्डिंग में लगाए गए फायर सेफ्टी, सीढ़ियां, एडिशनल चेंज को बताना जरूरी होगा। इसके लिए भी अब लोग ऑनलाइन मंजूरी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामर्शियल बिल्डिंग प्लान के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन मान्य
कामर्शियल बिल्डिंग प्लान के लिए अब सेल्फ सर्टिफिकेशन मान्य होगी। न्यू बिल्डिंग बायलॉज में कामर्शियल साइट्स की सेल्फ सर्टिफिकेशन को मंजूरी दी गई है। इससे प्राइवेट आर्किटैक्ट के बिल्डिंग प्लान भी मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed