फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh got award from PAC

चंडीगढ़ को पीएसी से मिला पुरस्कार

Tue, 05 Jan 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh got award from PAC
चंडीगढ़। गैर लाभकारी संगठन पब्लिक अफेयर सेंटर (पीएसी) की ओर से बीते वर्ष अक्तूबर के महीने में चंडीगढ़ को देश का सबसे सुशासित केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पीएसी की तरफ से पुरस्कार मिला। यह सम्मान हासिल करने पर बदनौर ने प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। गौरतलब है कि पब्लिक अफेयर इंडेक्स (पीएआई)-2020 के मुताबिक 1.05 पीएआई के साथ चंडीगढ़ को देश का सबसे सुशासित केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। बड़े राज्यों की श्रेणी में केरल देश का सबसे सुशासित राज्य है जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है। इस संगठन के अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन हैं। पीएसी के मुताबिक सुशासन का आकलन स्थायी विकास के संदर्भ में तीन आधारों समानता, विकास और निरंतरता के आधार पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed