फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh gets cloudy in the evening, no relief from heat

बदला मौसम : चंडीगढ़ में शाम को बादल छाए, गर्मी से छुटकारा नहीं

Fri, 30 Apr 2021 02:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh gets cloudy in the evening, no relief from heat
चंडीगढ़। मौसम में गर्मी बरकरार है। शाम को बादल छाए और तेज हवाएं भी चलीं। इसके बावजूद उमस बनी रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा, जबकि रात का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। पिछले चार दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को 40 डिग्री, बुधवार को 41 डिग्री और वीरवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर बताया गया है कि 36 घंटे के बाद दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है, लेकिन इसका व्यापक असर अगले दो दिनों के बाद ही देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दो मई को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आने के आसार हैं। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed