फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Enterprenure Arvind Vohra Interview

कभी बस से करते थे सफर, आज हैं करोड़पति

Fri, 30 May 2014 03:02 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 May 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Enterprenure Arvind Vohra Interview

घर में पैसे की किल्लत, बीमार दादा-दादी और तीन भाई बहनों की पढ़ाई का जिम्मा। ऐसे में छोटी सी कमाई से गुजारा करना काफी मुश्किल रहा। इन परिस्थितियों में भी अरविंद वोहरा ने हार नहीं मानी।

विज्ञापन


उन्होंने लगन और मेहनत से तैयार कर डाला एक शानदार बिजनेस और सोशल प्लेटफार्म। ऐसा प्लेटफार्म जो अब बच्चों पीड़ित बच्चों का सहार भी बन गया है। अरविंद वोहरा घर से अकेले चले थे और अब उनके साथ है दो हजार कर्मचारियों की फौज।
विज्ञापन


उन्होंने बताया उनका परिवार सेक्टर-11 चंडीगढ़ में रहता था। पिता मूल रूप से शिमला के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शिमला में उनकी स्कूलिंग हुई। सेंट एडवर्ड्स स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में इतना काम नहीं था तो मुंबई चले गए। 1987 से लेकर 1992 तक मुंबई में रहे। वहां बीकाम किया, फिर आईसीडब्लूए का इंटरमीडिएट पूरा किया।

महंगाई ने बना दिया माडल
अरविंद वोहरा ने कहा कि मुंबई की महंगाई ने कमरतोड़ थी। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ कि बसों की छत पर भी सफर करना पड़ता था। महंगाई से निपटने का रास्ता उन्होंने मेहनत को बनाया।

मार्केट रिसर्च का जाब करते और जब समय मिलता तो इवेंट कंपनियों के माध्यम से माडलिंग करते। अरविंद वोहरा ने कहा कि कुछ जमापूंजी बनी तो 1992 में पुणे गए। पुणे में एमबीए (मार्केटिंग) किया।

पहली जाब एचसीएल में
अरविंद वोहरा ने बताया कि एमबीए के बाद वर्ष 1994 में पहला जाब एचसीएल ग्रुप में शुरू किया। फिर सैमसंग, सलोरा जैसे नामी ब्रांड में काम करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि जब अपना कैरियर शुरू किया था तो यह ठान लिया था कि चालीस साल की उम्र के बाद किसी के लिए नहीं काम नहीं करना है सिर्फ अपना काम करना है।

वर्ष 2008 में अपना काम

अरविंद वोहरा ने कहा कि वर्ष 2008 मे अपनी कंपनी शुरू की। यह कंसल्टेंसी कंपनी थी, जिसमें टेलीकाम कंपनियों के लिए कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रदान की जाती थीं। इस काम के करने से संबंध बने। वर्ष 2012 में जिओनी के साथ मिलकर ज्वाइंट वेंचर कंपनी सिंटेक टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड खोली।


बेटे को हो गया कैंसर
अरविंद वोहरा ने बताया उनके बेटे को वर्ष 2011 में ब्लड कैंसर डिटेक्ट हुआ। उनको इसी समय ऐसा लगा कि वह तो किसी तरह बेटे का इलाज करवा लेंगे, लेकिन जो लोग गरीब हैं वह क्या करते होंगे। इसी को देखकर उन्होंने पिता के एनजीओ बंसी विद्यामेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से उन बच्चों के इलाज में मदद करना शुरू किया जो कि कैंसर से पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed