फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: Devendra Singh Babla has been expelled from Congress

चंडीगढ़: मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पार्षद पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र बबला

Sun, 02 Jan 2022 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 02:31 PM IST
सार

शनिवार को नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद सेक्टर 17 स्थित नगर निगम कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था।

विज्ञापन
Chandigarh: Devendra Singh Babla has been expelled from Congress
पार्षद पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र बबला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला से सार्वजनिक मंच पर भिड़े कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला को रविवार सुबह पार्टी से निकाल दिया गया। उधर, कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बबला और उनकी पत्नी पार्षद हरप्रीत कौर बबला ने भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में बबला का स्वागत किया। बबला ने इसे घर वापसी बताया और कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुट रहा था।

विज्ञापन


बबला को पार्टी में शामिल कराने के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ये पहली शुरुआत है। बबला के आने के बाद आप और भाजपा के वोट बराबर हो गए हैं। हो सकता है कुछ पार्षद इसका इंतजार कर रहे हों, अब वो भी भाजपा की तरफ देखेंगे। मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा का ही मेयर बनेगा। हरियाणा के लोग बहुत बारीकी से चंडीगढ़ की राजनीति को देखते हैं। हरियाणा में भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। बाकी पार्षद भी इन बातों को देखेंगे और भाजपा का मेयर बनाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

 
सांसद किरण खेर ने कहा कि बबला से उनकी पुरानी जान-पहचान है। सदन में कई बार उनसे नोक-झोंक हुई है। अब वो भाजपा में शामिल हो गए हैं इसलिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि बबला के आने से पार्टी मजबूत हुई है। बबला का अपना ब्रांड रहा है, जो अब भाजपा के साथ जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा की राशि भसीन ने उनके खिलाफ मुकाबला किया लेकिन अब बबला और भाजपा के वोट मिल गए हैं और पूरा वार्ड भाजपामय हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष सूद ने भी बबला का स्वागत करते हुए भाजपा का मेयर बनाने की बात दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठा कांग्रेस के खेमे में था, दिल कहीं और था: बबला

भाजपा में शामिल होने के बाद बबला ने कहा कि वो मोगा से हैं और मोगा में संघ की शाखा को वो देखते थे। लाठी चलाना उन्होंने वहीं सीखा, इसलिए उनकी ये घर वापसी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुटने लगा था। वहां परिवारवाद हावी है। कमजोर लोगों को बड़े पद दिए जाते हैं ताकि वो बोल न पाएं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गायब हैं। चुनाव खत्म होने के बाद उन्होंने किसी से बात नहीं की। बबला ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के पैर भी छुए। कहा कि सदन में भले वो कांग्रेस के साथ बैठे होते थे लेकिन उनका दिल कहीं और होता था। उन्होंने सांसद किरण खेर को बड़ी बहन और संजय टंडन व सूद को भाई बताया।

‘जिस पार्टी के पार्षद को हिंदी पढ़ना नहीं आता, वहां जाने का सवाल ही नहीं था’ 
बबला ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि आप के साथ जाने का कोई सवाल नहीं बनता है, क्योंकि वो झूठे वादे कर के चुनाव जीते हैं। कहा कि उस पार्टी के साथ वो कैसे जा सकते थे, जिनके पार्षद को हिंदी तक पढ़ना नहीं आता। वो शपथ पत्र भी नहीं पढ़ पाए। दल बदलने के सवाल पर बबला ने कहा कि जिन्होंने भाजपा से नाराज होकर उन्हें वोट दिया है, वो उन सब लोगों को मना लेंगे। हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है तथा भाजपा शासित नगर निगम द्वारा शुरू किए गए सभी विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी।

बबला के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी में अगर कोई अनुशासन तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, उसी के तहत उन्हें पार्टी से निकाला गया है। शहर में सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस को मिला है, इसलिए सभी पार्टियों को कांग्रेस का मेयर बनाने में सहायता करनी चाहिए। - सुभाष चावला, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस


बबला ने बिना किसी शर्त के भाजपा को समर्थन दिया: सूद 
देवेंद्र सिंह बबला और हरप्रीत कौर बबला ने बिना किसी शर्त के भाजपा को समर्थन दिया है और पार्टी ज्वाइन की है। हमने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि वे चंडीगढ़ के विकास के लिए, स्थायी नगर निगम प्रशासन देने, चंडीगढ़ के हित के लिए और चंडीगढ़ व केंद्र सरकार में बेहतर तालमेल के मद्देनजर चंडीगढ़ के विकास के लिए अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा को समर्थन दें।  - अरुण सूद, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कांग्रेस को अब खुलकर आप के समर्थन में आ जाना चाहिए: गर्ग 
मेयर तो आम आदमी पार्टी का ही बनेगा। लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए कांग्रेस को अब खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन कर देना चाहिए और मेयर बनाने में हमारी सहायता करनी चाहिए। हम न तो किसी को खरीदेंगे, न ही बिकेंगे। हम किसी भी पार्टी के पार्षदों को जोड़ने-तोड़ने की कोशिश नहीं करेंगे।  - प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed