{"_id":"624cff94d4737a5d711c7f00","slug":"chandigarh-daddu-majra-dumping-ground-catches-fire-fire-brigade-many-vehicles-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, दमकल विभाग की पांच गाड़िया मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, दमकल विभाग की पांच गाड़िया मौके पर
Wed, 06 Apr 2022 08:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:27 AM IST
सार
दमकल विभाग बुधवार सुबह भी आग बुझाने में जुटा हुआ है। बता दें कि इस डंपिंग ग्राउंड में पहले भी कई बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़िया मौके पर पहुंचीं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में गैस बनने से आग लगी हो सकती है। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे किसी ने डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में आग लगी देख दमकल विभाग को जानकारी दी थी। इसके बाद दमकल विभाग की एक-एक कर पांच गाड़िया मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
दमकल विभाग अभी भी आग बुझाने में जुटा हुआ है। बता दें कि इस डंपिंग ग्राउंड में पहले भी कई बार आग लग चुकी है।