{"_id":"60c670998ebc3e11e549f3f8","slug":"chandigarh-crime-woman-dies-under-suspicious-circumstances-after-domestic-quarrel-family-members-allege-murder-chandigarh-news-pkl4165960112","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू झगड़े के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू झगड़े के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित स्मॉल फ्लैट में पारिवारिक झगड़े के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा (26) के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष ने बयान दिया कि महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी की है, जबकि परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है और अब खुदकुशी की झूठी कहानी रच रहे हैं। सारंगपुर पुलिस सोमवार को पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाएगी, जहां रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
पुलिस के मुताबिक, बीते शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पीजीआई से सूचना मिली कि धनास स्थित स्मॉल फ्लैट से एक महिला का शव आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का नाम पूजा है और बुधराम नामक युवक से करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की ढाई साल की बेटी भी है।
सुसराल पक्ष ने अपने बयान में बताया कि पूजा ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। वहीं, दूसरी तरफ पूजा की मां खेला देवी ने बताया कि वह दड़वा गांव में रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी पूजा की शादी अप्रैल 2016 में धनास निवासी बुधराम से हुई थी, जो ड्राइवर का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष वाले अक्सर दहेज के लिए उनकी बेटी को परेशान करते थे और कई बार उसकी पिटाई भी की। इसकी शिकायत उन्होंने सारंगपुर थाने में दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। इसके बाबजूद अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन
मौत के आधे घंटे पहले घर में हुआ झगड़ा
पूजा की मां खेला देवी ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा की रहने वाली हैं। उनके रिश्तेदार के घर शादी थी तो पूरा परिवार गोंडा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे सुमित के मोबाइल पर दामाद का फोन आया और उसने कहा कि पूजा को यहां से लेकर जाओ, वो यहां बहुत लड़ रही है। वहीं, फोन पर झगड़े की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन कट हो गया। करीब आधे बाद दोबारा फोन किया तो ससुराल वालों ने कहा कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बापूधाम निवासी पूजा के चाचा का परिवार मौके पर पहुंचा और देखा कि पूजा बेड पर बेसुध पड़ी है। ससुराल वालों ने कहा कि उसने फंदा लगाया है। पड़ोसियों की मदद से उसे पीजीआई पहुंचाया गया।
इसलिए परिवार जता रहा हत्या का शक
परिवार ने शक जताया कि अगर फंदा लगाने से पूजा की मौत हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को पहले क्यों नहीं दी। साथ ही पूजा को उसके परिवार के पहुंचने से पहले फंदे से क्यों उतारा गया। दूसरी तरफ, जिस कमरे में फंदा लगाया गया न तो उसमें पंखा है और न ही ऐसी को जगह, जहां फंदा लगाया जा सके। इसके अलावा ससुराल पक्ष ने कहा था कि फंदा लगाने के दौरान कुंडी अंदर से लगी थी जबकि बिना कुंडी और दरवाजा तोड़े परिवार कमरे के अंदर कैसे पहुंच गया। वहीं, सारंगपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की पैरवी सेंट्रल एसडीएम कर रहे हैं, जिन्होंने आगे तहसीलदार को केस सौंपा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से तय हो सकेगा कि यह हत्या है, या फिर आत्महत्या। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।