{"_id":"60c671528ebc3e53da2597b7","slug":"chandigarh-crime-i20-car-four-wheels-stolen-chandigarh-news-pkl4165963109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई20 कार के चारों चक्के ले उड़े उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई20 कार के चारों चक्के ले उड़े उचक्के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-49/डी स्थित हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी से अज्ञात उचक्कों ने आई 20 कार के चारों चक्के चोरी कर गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ी कर फरार हो गए। सेक्टर-49 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिछले एक महीने में सेक्टर में दूसरी बार कार के चक्के चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
सेक्टर-49 हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी निवासी आयुष जैन ने बताया कि वह मूलरूप से आगरा के दीप नगर, पश्चिमी पुरी सिकंदरा के रहने वाले हैं। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित एक एसी की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसी साल 8 मार्च को आई-20 कार खरीदी थी। रोजाना की तरह अपनी आई-20 कार शनिवार रात करीब 11 बजे सेक्टर 49/डी की पार्किंग में अन्य गाड़ियों के पास में खड़ी की थी। रविवार सुबह उन्हें दिल्ली जाना था। सुबह करीब 6 बजे कार के पास पहुंचे तो चारों चक्के गायब थे और कार ईंटों के सहारे खड़ी की थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।