फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh court rejects Ram Rahim plea in sacrilege case

Chandigarh News: बेअदबी मामले में राम रहीम को झटका, चंडीगढ़ की अदालत ने खारिज की अर्जी

Sat, 06 May 2023 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 May 2023 01:22 AM IST
सार

28 फरवरी 2023 को उच्चतम न्यायालय की जस्टिस अनुराधा बोस और जस्टिस सुधांशु धुलिया पर आधारित बैंच ने सुनवाई के बाद याचिका को मंजूर कर लिया और डेरा अनुयायियों के कुल चार मामले पंजाब से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिए थे। इनमें तीन मामले बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित हैं, जबकि एक केस मोगा में साल 2010 के दौरान आगजनी व तोड़फोड़ से जुड़ा है।

विज्ञापन
Chandigarh court rejects Ram Rahim plea in sacrilege case
राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

फरीदकोट के बेअदबी मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जी को खारिज कर दिया है। राम रहीम ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट समेत कुछ अन्य दस्तावेजों की मांग को लेकर अर्जी लगाई थी। उल्लेखनीय है कि यह मामला पहले फरीदकोट अदालत में चल रहा था। 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित घटनाओं में चार्जशीट डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों ने अपनी जान को खतरा होने का अंदेशा जताकर उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर इन केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन


28 फरवरी 2023 को उच्चतम न्यायालय की जस्टिस अनुराधा बोस और जस्टिस सुधांशु धुलिया पर आधारित बैंच ने सुनवाई के बाद याचिका को मंजूर कर लिया और डेरा अनुयायियों के कुल चार मामले पंजाब से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिए थे। इनमें तीन मामले बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित हैं, जबकि एक केस मोगा में साल 2010 के दौरान आगजनी व तोड़फोड़ से जुड़ा है।
विज्ञापन


बरगाड़ी बेअदबी के तीनों केसों में राम रहीम भी चार्जशीट
बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े तीन केस हैं और तीनों ही केसों में पंजाब पुलिस की एसआईटी की तरफ से फरीदकोट की अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें से पहला मामला गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी करने (एफआईआर नंबर 63), दूसरा मामला इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर भद्दी शब्दावली का पोस्टर लगाने (एफआईआर नंबर 117) और तीसरा मामला बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के समक्ष पावन स्वरूप की बेअदबी (एफआईआर नंबर 128) का है और यह तीनों केस थाना बाजाखाना में दर्ज हैं। तीनों मामलों में फरीदकोट जिले से संबंधित डेरा अनुयायियों के अलावा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी चार्जशीट है जबकि डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed