फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh court issue warrant against sukhbir badal

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ वारंट जारी

Tue, 17 Nov 2020 09:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh court issue warrant against sukhbir badal
सुखबीर बादल। - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ जिला अदालत ने मंगलवार को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ अखंड कीर्तनी जत्थे को आतंकवादी संगठन का चेहरा बताने के मामले में जमानती वारंट जारी किए हैं। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने एक आवेदन दायर किया है, जिसमें वकील पीआईपी सिंह ने तर्क देते हुए कहा कि सुखबीर बादल ने जांच अधिकारी को अपना बयान दिया था। इसमें सुखबीर बादल ने अपना पता मकान नंबर 256, सेक्टर-9 चंडीगढ़ दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


वकील ने कहा कि उस बयान पर सुखबीर बादल के हस्ताक्षर भी हैं, इसलिए वह कार्रवाई से अच्छी तरह वाकिफ हैं और जानबूझकर अदालत में पेश होने से बच रहे हैं। इसके बाद वकील ने सुखबीर बादल के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने की अपील की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला 2017 का है। 4 जनवरी 2017 को राजिंदर पाल सिंह से मिलने अरविंद केजरीवाल उनके घर मोहाली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनके साथ ब्रेकफास्ट भी किया। इसे लेकर सुखबीर बादल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान जलालाबाद में बयान दिया था, जिसमें सुखबीर बादल ने अखंड कीर्तनी जत्थे को आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का चेहरा बताया था। इसके बाद अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता राजिंदर सिंह ने सेक्टर-3 थाना पुलिस में सुखबीर बादल के खिलाफ शिकायत दी थी। 


राजिंदर पाल सिंह ने कहा कि उनके जत्थे का दुनिया भर में नाम है, लेकिन बादल के इस बयान से जत्थे की छवि खराब हुई है। इसके बाद पुलिस ने बादल पर मानहानि का केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed