फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh corona update, Panchkula corona News, Mohali corona latest update

चंडीगढ़ में 133, मोहाली में 63 और पंचकूला में 49 पॉजिटिव, ट्राइसिटी में पांच की मौत

Mon, 05 Oct 2020 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Oct 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh corona update, Panchkula corona News, Mohali corona latest update
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

चंडीगढ़ में सोमवार को जहां कोरोना के 133 नए मरीज मिले, वहीं तीन और संक्रमितों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मरने वाले सभी मरीज कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मृतकों में सेक्टर- 19 निवासी 56 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच-32 में पांच अक्तूबर को, सेक्टर-47 निवासी 34 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-25 निवासी 54 वर्षीय पुरुष ने पीजीआई में चार अक्तूबर को दम तोड़ दिया। वहीं, सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 84 और महिलाओं की संख्या 49 रही। उधर, 199 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


मोहाली: कोरोना से 63 लोग संक्रमित, 169 हुए ठीक
सोमवार को कोरोना से 63 लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। वहीं, राहत यह रही कि पिछले 24 घंटों में किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई है। इससे सोमवार का दिन राहत भरा रहा। वहीं नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा मामले वीआईपी सिटी मोहाली के हैं। वहीं, 169 लोग संक्रमण को मात देकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन


जिले में कोरोना से लोगों की मौतों का आंकड़ा रविवार को दो सौ पार पहुंच गया था। इसके बाद सोमवार का दिन राहत भरा रहा और कोरोना से मौतों के आंकड़ें में इजाफा नहीं हुआ। बल्कि सोमवार को 169 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों को हिदायत दी है कि वह कोविड गाइडलाइन का पालन करें। सोमवार को 63 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले वीआईपी सिटी मोहाली और उससे जुड़े नजदीकी इलाकों के हैं। यहां कोरोना संक्रमण के 48 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

वहीं, डेराबस्सी के 6, खरड़ के 3, बनूड़ के 2 केस, घडुआं से 1, लालड़ू एरिया के 3 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 10963 पहुंच गई है। जबकि 9332 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो सौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1431 सक्रिय केस हैं। जिक्रयोग है कि गत कुछ समय से मोहाली में कोरोना संक्रमितों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है।

पंचकूला में कोरोना से दो की मौत, 49 नए संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमण से जिले में सोमवार को दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसमें सेक्टर-15 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति और बिटना निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। संक्रमण के 49 नए मामले भी मिले हैं। इसमें 43 मरीज पंचकूला के हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में अब तक कोरोना से 95 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को अमरावती एन्क्लेव में तीन, बिटना में एक, चौकी में एक, देवीनगर में एक, कालका में छह, मौली में एक, नाडा साहिब में एक, नग्गल में दो, पिंजौर में चार, पुलिस लाइन में एक, सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-18, सेक्टर-21 में एक-एक, सेक्टर-15 में चार, सेक्टर-19 में तीन, सेक्टर-20 में चार, सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-9 में तीन और सुल्तानपुर में एक मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed