{"_id":"5f44fbc9642bd36428752b1e","slug":"chandigarh-corona-update-chandigarh-dc-tested-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ कोरोना पॉजिटिव, कल की थी बैठक, मौजूद थे कई अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ कोरोना पॉजिटिव, कल की थी बैठक, मौजूद थे कई अधिकारी
Tue, 25 Aug 2020 05:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 05:23 PM IST
सार
- समीक्षा बैठक में एडवाइजर के अलावा गृह सचिव, विशेष स्वास्थ्य सचिव, नगर निगम के कमिश्नर भी थे मौजूद
- डीसी मनदीप सिंह बराड़ की अनुपस्थिति में नगर निगम के कमिश्नर देखेंगे उनका कामकाज, आदेश जारी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके संपर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। मनदीप सिंह बराड़ की अनुपस्थिति में उनका काम नगर निगम के कमिश्नर केके यादव देखेंगे। यह आदेश एडवाइजर मनोज परिदा की तरफ से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
डीसी मनदीप सिंह बराड़ सोमवार को एडवाइजर मनोज परिदा, गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, विशेष स्वास्थ्य सचिव सरप्रीत सिंह गिल, नगर निगम के कमिश्नर केके यादव व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उपस्थित रहे हैं। यह समीक्षा बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कर रहे थे। हालांकि, बदनौर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजभवन से इस बैठक में शामिल हुए थे, जबकि सभी अधिकारी यूटी सचिवालय में थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूटी प्रशासन के वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी हालत स्थिर है और उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। वित्त सचिव शुक्रवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई समीक्षा बैठक में भी शामिल हुए थे, इसमें एडवाइजर मनोज परिदा, डीजीपी संजय बेनीवाल समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि बीते दिनों भी यूटी सचिवालय के चौथे तल पर कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन