फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh corona update: 145 fresh covid-19 cases reported in Chandiarh

चंडीगढ़ में 145 नए संक्रमित मिले, पर्यटन विभाग के निदेशक भी पॉजिटिव, हेल्थ एडवाइजरी जारी

Thu, 19 Nov 2020 11:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Nov 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh corona update: 145 fresh covid-19 cases reported in Chandiarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश कुमार पोपली भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें कई दिनों से हल्का बुखार था। कोरोना जांच कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग और चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला भी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। वहीं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कई कर्मचारी होम क्वारन्टीन हैं।

विज्ञापन


दिल्ली की यात्रा से बचें
दिवाली के बाद दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ के लोगों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने एडवाइजरी जारी करते हुए शहरवासियों से दिल्ली-एनसीआर की यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही वहां की यात्रा कर लौटने वालों के लिए भी एहतियात बरतने और टेस्ट कराने को कहा है। इसके अलावा कई और निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


उधर, शहर में बुधवार को कोरोना के 145 नए मरीज सामने आए। साथ ही एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई। नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 83 व महिलाओं की संख्या 62 रही। वहीं, जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई उसकी पहचान सेक्टर-46 निवासी 65 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही वह सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार को होम आइसोलेशन में रखे गए 89 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ मनीमाजरा से सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा वहां से 19 मरीज मिले। 

चंडीगढ़ियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी 

  • आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर की यात्रा से बचें। यहां कोरोना से संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा
  • दिल्ली से आने वाले लोग अपने घर के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनें। 15 मिनट से कम समय तक ही संपर्क में रहें 
  • दफ्तर और काम करने वाली जगहों पर भी अपने साथियों से दूरी बनाकर रखें। मास्क पहने रहें।
  • लक्षण आए या न आए, दिल्ली से आने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
  • मुफ्त कोरोना जांच के लिए जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल सेक्टर-45 में सुविधा मौजूद। शहर के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल टेस्टिंग की सुविधा भी मौजूद।
  • बस में सफर कर नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने वाले लोग सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर मुफ्त में कराएं कोरोना जांच।
  • आने वाले दिनों में शहर में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। पॉजिटिव लोगों को आइसोलेट किया जाएगा और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को भी तेज करने की तैयारी।


बनेगा ड्राइविंग टेस्टिंग एरिया
डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की शत-प्रतिशत जांच के लिए ड्राइविंग टेस्टिंग एरिया जल्द ही बनाया जाएगा। इसके लिए रोज गार्डन और जीएमएसएच-16 के बीच के पार्किंग एरिया को चिह्नित किया गया है। वहां पर भी बाहर से आने वाले लोग अपनी कोरोना की जांच करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed