फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, corona infection, Infection graph decreased. 245 infected, 7 killed

संक्रमण का ग्राफ घटा.. 245 संक्रमित मिले, 7 की मौत

Mon, 24 May 2021 08:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, corona infection, Infection graph decreased. 245 infected, 7 killed
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को 245 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि सात मरीजों की मौत हो गई। शहर में संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे आ रहा है। वहीं, मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। एकांतवास में रखे गए 684 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3095 संदिग्धों की जांच की, जिनमें से 34 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 4428 पर पहुंच गई है, जबकि अब तक 709 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मनीमाजरा से सबसे ज्यादा 30 संक्रमित मरीज मिले हैं। सेक्टर-22 से 6, सेक्टर-20 से 7, सेक्टर-40 से आठ, सेक्टर-41 से 7, सेक्टर-45 से 7, सेक्टर-46 से 6, सेक्टर-48 से 7, सेक्टर-49 से 9, धनास से 10, मलोया से 7 व मौलीजागरां से 21 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत
- डडूमाजरा के 70 वर्षीय वृद्ध की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई।
- सेक्टर 24 के रहने वाले 69 वर्षीय वृद्ध ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ दिया।
- सेक्टर-41 निवासी 57 साल की महिला की जीएमसीएच 32 में मौत हो गई।
- सेक्टर 50 के 76 वर्षीय वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
- सेक्टर 46 की रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने जीएमसीएच 32 में दम तोड़ दिया।
- मनीमाजरा निवासी 61 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई ।
- सेक्टर 32 के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed