फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh congress issue ,mc election 2016 ,mc election

एमसी चुनाव: अंदरूनी कलह से कैसे पार पाएगी कांग्रेस, फर्जी लिस्ट वायरल

Sat, 15 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
chandigarh congress issue ,mc election 2016 ,mc election
अंदरूनी कलह से कैसे पार पाएगी कांग्रेस
कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वाले इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांग लिए हैं। कांग्रेस की टिकट पर 26 वार्डों से चुनाव लड़ने वाले दावेदार 24 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कांग्रेस ने यह भी निर्णय लिया है कि दावेदार को आवेदन के साथ शपथ पत्र भी देना होगा जिसका तिवारी गुट ने विरोध किया था।
विज्ञापन


शनिवार को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमे छाबड़ा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में दावेदारों से शपथ लेना चाहिए इस पर सभी ने हाथ खड़े करके प्रस्ताव पास कर दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि जब से कांग्रेस ने शपथ पत्र लेने का प्रस्ताव तैयार किया है तब से तिवारी और बंसल गुट में तनातनी का माहौल बन गया है। शपथ पत्र में कांग्रेस दावेदार को यह वायदा करना होगा कि वह भविष्य में पार्टी छोड़कर नहीं जाएगा और पार्टी के हर आदेश को मानेगा। शपथ पत्र में दावेदार को अपने पूर्व की भी जानकारी देनी होगी कि वह कभी पार्टी छोड़कर गया है या फिर पार्टी ने उस पर कभी कोई कार्रवाई की है। बैठक में सभी सीनियर नेताओं ने भाग लिया। गौरतलब है कि बैठक में तिवारी गुट के किसी नेता को नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फेसबुक और वाट्सएप पर डाली सूची फर्जी

chandigarh congress issue ,mc election 2016 ,mc election
कांग्रेस ने 24 टिकट के लिए मांगे आवेदन
यह भी तय किया गया है कि टिकट आवेदन में वार्ड में जितने भी पोलिंग बूथ है हर पोलिंग बूथ में रहने वाले 5-5 मतदाताओं का नाम उनके हस्ताक्षर के साथ देनी होगी। आवेदन के साथ दो हजार रुपये का शुल्क पार्टी में जमा करवाना होगा। अगर कोई दावेदार दो सीट के लिए आवेदन करेगा तो 4 हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

बैठक में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस ही एक गुट है। केंद्र में उनका नेता सोनिया और राहुल गांधी हैं, जबकि शहर में उनका एक मात्र नेता पवन बंसल है। ऐसा करके छाबड़ा ने तिवारी गुट पर हमला किया है। छाबड़ा ने बैठक में भी कहा कि स्थानीय दावेदारों को टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में बिजली के रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने शहर में विशाल प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया है। 22 अक्तूबर को गवर्नर हाउस का घेराव करने का फैसला लिया गया है। छाबड़ा का कहना है कि 17 अक्तूबर के 12 बजे से दावेदार टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में फेसबुक और वाट्सएप पर सभी 26 वार्ड के उम्मीदवारों की फर्जी सूची का मामला भी गरमाया। बैठक में बंसल सहित सीनियर नेताओं ने दावा किया कि फर्जी सूची वायरल करने वाले की पहचान हो गई है उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed