{"_id":"572f730b4f1c1b00535ccfee","slug":"chandigarh-chess-championship-anmol-and-mitali-became-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ चेस चैंपियनशिप: अनमोल और मिताली बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ चेस चैंपियनशिप: अनमोल और मिताली बने चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शतरंज चैंपियनशिप
- फोटो : amar ujala
अनमोल, मिताली और अमय चंडीगढ़ चेस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में चैंपियन बने। मुकाबलों का आयोजन सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर-44 में चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से किया गया। इसमें फाइनल राउंड के मुकाबलों के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 के अमनोल रत्न अंडर-13 ओपन कैटेगरी में विजेता बने। सेंट जेवियर्स स्कूल की मिताली सैनी अंडर-13 चर्ग में चैंपियन बनी।
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 के अमय गोयल अंडर-7 ओपन वर्ग और विवेक हाई स्कूल के प्रीसियस बंसल अंडर-7 लड़कियाें के वर्ग में चैंपियन बने। टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों में 47 से अधिक खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियाें को चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के प्रधान एपी सक्सेना ने प्राइज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन