{"_id":"47efc593df312127f416a5e459f8f4ac","slug":"chandigarh-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, सीसीटीवी की नजर में है कोना-कोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, सीसीटीवी की नजर में है कोना-कोना
सुशील राज /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अपराधियों पर नकेल कसने और लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस विभाग शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा लगाएगा।
विज्ञापन
इन कैमरों के माध्यम से सड़काें पर होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस आउट सर्विलांस सिस्टम प्रोजेक्ट के तहत करीब 40 करोड़ की लागत से यह 750 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी।
कैमरे लगाने को लेकर प्रशासन ने मंजूर दे दी है और प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कैमरे लगाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन जल्द ही कंसलटेंट नियुक्ति करेगा। आचार संहिता लगी होने के कारण प्रशासन कैमरे लगाने के प्रोजेक्ट का टेंडर देने के लिए चुनाव आयोग से लिखकर परमीशन मांगेगा।
विज्ञापन
यह होगा लाभ
-अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा
-कैमरे वाहनों के नंबर प्लेट आटो रीडिंग करेंगे
- चोर के व्हीकल को डिटेक्ट करेंगे
-रेड लाइट जंप करने वाले वाहनाें को कैद कर आटोमैटेकि चालान कटेंगे
-रात के समय होने वाले सड़क हादसे और अपराधियों को भी कैद कर सकेंगे
अलग से बनाया जाएगा कंट्रोल रूम
हर कोने पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों केलिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम में चोरी केवाहन का जैसे ही नंबर आएगा। उसी समय गाड़ी का नंबर इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसके बाद तुरंत कैमरे गाड़ी की फोटो और लोकेशन की जानकारी देंगे और आगे खड़े पुलिस जवानाें को पकड़ने के लिए अलर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
78 लाइट प्वाइंट हैं, बीस पर लगे है कैमरे
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे अभी तक कुल बीस लाइट प्वाइंट पर लगाए हुए है। जबकि शहर में कुल 70 लाइट प्वाइंट हैं। इसके अलावा शहर केएंट्री प्वाइंट और सेक्टर 35, 17, 22 में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। बाकी बची लाइट प्वाइंट पर पुलिस कैमरे लगाएगी।
100 कैमरे लगे थे ढाई करोड़ के
ट्रैफिक पुलिस ने लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी खराब होने के बाद करीब छह महीने पहले ही 100 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये थी। नए सीसीटीवी कैमरें में दिन और रात केसमय वाहनों की नंबर प्लेट सफाई से दिखाई देती है।
अपराधियों को पकड़ने और सुरक्षा के चलते पुलिस शहर में करीब 750 सीसीटीवी लगाने जा रहा हैं। इसकी मंजूरी प्रशासन से मिल चुकी है। कैमरे लगाने का काम जल्द शुरू होगा
मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी