{"_id":"638907ffbeccad740862bdf7","slug":"chandigarh-carnival-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज से शुरू होगा कार्निवल, प्रशासक करेंगे उद्घाटन, हरजीत हरमन मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज से शुरू होगा कार्निवल, प्रशासक करेंगे उद्घाटन, हरजीत हरमन मचाएंगे धमाल
Fri, 02 Dec 2022 01:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:36 AM IST
सार
कार्निवल में इस बार बड़े झूले नहीं लगाए जाएंगे। इसके पीछे विभाग ने लोगों की सुरक्षा का हवाला दिया है। विभाग की तरफ से बताया गया कि दुर्घटना संभावित झूले जैसे जायंट व्हील, कोलंबस बोट, ब्रेक डांस, रेंजर, टावर झूला आदि नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कार्निवल आज से शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंतजार की घड़ी खत्म हुई। शुक्रवार से युवाओं की धड़कन कार्निवल मेले का आगाज हो जाएगा। सुबह सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित इसका उद्घाटन करेंगे। तीन दिन चलने वाले इस मेले में लोगों को जहां हॉप ऑन ऑफ बस में लोगों को घूमने का मौका होगा, वहीं रोजाना शाम को म्यूजिकल नाइट्स से मनोरंजन होगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस बार लेजर वैली के अलावा सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक, सुखना लेक, बोटेनिकल गार्डन में भी कार्निवल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार शाम लेजर वैली में पंजाबी गायक हरजीत हरमन अपने गीतों को दर्शकों को खूब झूमाएंगे। वहीं, सेक्टर- 42 स्थित न्यू लेक पर 75 ढोली ढोल की थाप पर लोगों को खूब नचाएंगे। साथ ही स्ट्रीट प्ले, रशियन, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और नेपाल के कलाकार वर्कशॉप लगाएंगे। फूड स्टॉल, क्राफ्ट मेला, टैटू मैचिंग, स्कैच के अलावा विंटेज कारों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन
कोरोना की वजह से दो साल बाद हो रहे कार्निवल की खासियत यह है कि इसके सभी कार्यक्रमों में लोग भी हिस्सा ले सकते हैं। लेजर वैली में होने वाली कला प्रदर्शनी, 3डी इंस्टालेशन, लाइव चित्रकारी, शिल्प प्रदर्शनी, टैटू बनाना, स्केच बनाना आदि में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा एनजेडसीसी की तरफ से नुक्कड़ नाटक होगा। लेजर वैली में एम्यूजमेंट पार्क, फूड कोर्ट, व्यापार स्टाल आदि लगे होंगे। न्यू लेक पर पूरे दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, असम, मणिपुर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना आदि के एनजेडसीसी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे। इसमें लोग भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नहीं होंगे बड़े झूले
कार्निवल में इस बार बड़े झूले नहीं लगाए जाएंगे। इसके पीछे विभाग ने लोगों की सुरक्षा का हवाला दिया है। विभाग की तरफ से बताया गया कि दुर्घटना संभावित झूले जैसे जायंट व्हील, कोलंबस बोट, ब्रेक डांस, रेंजर, टावर झूला आदि नहीं लगाए जाएंगे।
ये गायक सजाएंगे महफिल
- दिन गायक स्थान
- 2 दिसंबर पंजाबी गायक हरजीत हरमन लेजर वैली
- 3 दिसंबर पंजाबी गायक जस्सी गिल-बब्बल राय लेजर वैली
- 4 दिसंबर बॉलीवुड गायक शान लेजर वैली