फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh carnival, see full schdule

चंडीगढ़ कार्निवल: लेजर वैली में इंटरनेटमेंट, तैयार रहें

Fri, 27 Nov 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 27 Nov 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
chandigarh carnival, see full schdule

तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल लेजर वैली में शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कार्निवल के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी स्मार्ट सिटी में प्रवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन


वह इसलिए क्योंकि इस बार पूरा कार्निवल ही ‘मेरे सपनों का शहर’ थीम पर आधारित होगा। पहली बार चंडीगढ़ का हर डिपार्टमेंट अपनी स्टॉल लगाकर सपनों के शहर को प्रदर्शित करेगा। अपने वर्क को अलग अंदाज में पेश करेगा।
विज्ञापन


डायरेक्टर टूरिज्म जितेंद्र यादव ने कहा कि कार्निवल को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इस बार झांकी परेड शुक्रवार और शनिवार दो दिन होगी। जो पहले केवल एक ही दिन होती थी। इसका रूट थोड़ा बढ़ाकर उसे मार्क किया गया है। ललित कला अकादमी केसहयोग से ऑन द स्पॉट पेंटिंग को भी पहली बार जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बच्चों और प्रोफेशनल्स वर्ग में तीनों दिन मुकाबले होंगे। 13 प्रोफेशनल्स ऑन द स्पॉट पेंटिंग बनाएंगे। इटली और फ्रांस सहित कई अन्य देशों के कलाकार भी पहुंच रहे हैं।

कार्निवल में आर्किटेक्चर, ओपन स्पेस और ग्रीनरी तीनों चीजों का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्निवल के बाद लोगों से राय ली जाएगी ताकि आगे इसे और बेहतर बनाया जा सके।

यहां करें वाहन पार्क
कार्निवल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस बार करीब 1 लाख लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत ट्रैफिक और पार्किंग की रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज-10 के सामने ही पार्किंग बनाई गई है। डीएवी कॉलेज की तरफ से आकर यहां गाड़ी पार्क की जा सकती है। आर्ट कॉलेज और लेजर वैली के बीच की सड़क इसे मध्यमार्ग से जोड़ती है। इसलिए मध्यमार्ग से आने वाले लोग इस रास्ते का प्रयोग कर सकते हैं।


म्यूजिकल नाइट का लोग उठाएंगे लुफ्त
कार्निवल शुक्रवार से शुरू होगा। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से आए लोक कलाकार इसमें प्रस्तुति देंगे। इसमें 27 और 28 नवंबर को ‘मेरे सपनों का शहर’ की थीम पर सजाई झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां सेक्टर-10, सेक्टर- 9, 3, 4, यूटी गेस्ट हाउस, 4, 6 से होते हुए लेजर वैली में लगे कार्निवाल में पहुंचेंगी। वहीं गवर्नमेंट म्यूजियम में 30 नवंबर को विंटेज कारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

ये रहेगा शेड्यूल
27 नवंबर

- दोपहर 2.30 बजे एडवाइजर विजय देव चंडीगढ़ कार्निवल का उद्घाटन करेंगे
- शाम 6.30 बजे लेजर वैली में हास्य कवि सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के वित्त सचिव सर्वजीत सिंह होंगे।

28 नवंबर को
म्यूजिकल नाइट में गुरुनजर बैंड की प्रस्तुति शाम 6.30 बजे। मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल होंगे।

29 नवंबर
म्यूजिकल नाइट में शाम 6.30 बजे गायक मनमोहन वारिश और कमल हीर प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि एडवाइजर विजय देव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed