फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Businessmans decide to boycott CBM Elections

सिटी के व्यापारी करेंगे सीबीएम चुनावों का बहिष्कार

Fri, 14 Feb 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Feb 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Businessmans decide to boycott CBM Elections
सिटी के व्यापारी इस बार लोकसभा चुनावों का बहिष्कार कर सकते हैं। इसका कारण है व्यापारियों की लंबित मांगें। यह वह मांग हैं जो कि पिछले पांच साल से मानी नहीं गई हैं।
विज्ञापन


सिटी के व्यापारियों का कहना है कि सरकार बदली और नेता भी बदले, लेकिन मांगों की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। चंडीगढ़ में करीब पांच हजार से ज्यादा व्यापारी हैं। जो अपनी मांगों की पुरजोर वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के व्यापारी और ड्यूसन के मालिक दिवाकर सहूंजा ने कहा कि पेनल्टी और बिल्डिंग बायलाज जैसे मुद्दों की ओर ध्यान ही नहीं जाता। प्रशासन पांच सौ रुपये प्रति स्क्वायर फीट पेनल्टी लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-17 के एक व्यापारी पर चौबीस करोड़ रुपये की पेनल्टी लगा दी गई है जबकि इंडस्ट्रियल एरिया के व्यापारियों पर सात करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है। समझ में यह नहीं आता है कि प्रशासन व्यापारियों से क्या चाहता है। इस मामले को नेताओं के पास भी ले गए, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। अब जब तक मांगों को मानने का आश्वासन नहीं दिया जाता है तब तक कैसे किसी पर विश्वास करें।

चंडीगढ़ के व्यापारी सतपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए काम करने वाला नेता चाहिए। अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि चाहे ग्रेन मार्केट हो या फिर सिटी की मार्केट एसोसिएशन या फिर इंडस्ट्रियल एरिया, सभी जगह परेशानी हैं।

लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को जगदीश कपूर ने कहा कि व्यापारियों के लिए व्यापारी अब व्यापार नहीं कर रहे हैं बल्कि पिस रहे हैं। वैट, पेनल्टी जैसे मुद्दों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। पंजाब का हर कानून चंडीगढ़ में लागू किया जाता है, लेकिन जब वैट और अन्य बात होती हैं तो सब दूरी बना लेते हैं।


चंडीगढ़ के व्यापारी वरिंदर गुलेरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं, लेकिन व्यापारियों की मांगे भी महत्वपूर्ण हैं। एक ओर बिजनेस में तेजी नहीं है और दूसरी ओर केंद्र और सरकार द्वारा टैक्स पर टैक्स थोपे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में व्यापारी राहत चाहते हैं। चुनाव के मैनिफेस्टो में तो जो भी नेता होता है वह सबको साथ में लेता है पर बाद में सब हवा हवाई हो जाता है। इस बार व्यापारी इस झांसे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed