फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh born American Sikh woman got importent positions in US

चंडीगढ़ में जन्मी सिख महिला का अमेरिका में डंका, मिला अहम पद

Wed, 04 May 2016 10:38 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, चंडीगढ़
एजेंसी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh born American Sikh woman got importent positions in US
चंडीगढ़ में जन्मी अमेरिकी सिख महिला हरमीत कौर ढिल्लों - फोटो :

भारतीय-अमेरिकी सिख महिला हरमीत कौर ढिल्लों को अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ में जन्मी हरमीत कौर ढिल्लों को रिपब्लिकन नेशनल वुमेन कमेटी की सदस्य बनाया गया है। इससे पहले वे कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की उपाध्यक्ष थीं। पार्टी की उपाध्यक्ष बनने वाली वह पहली महिला रहीं।

विज्ञापन


पेशे से वकील 47 वर्षीय हरमीत कौर ढिल्लों का जन्म भारत में हुआ लेकिन वे उत्तर कैरोलिना में पली-बढीं। वे बोर्डरूम एडवाइजर एवं वकील भी रह चुकी हैं। उनके विभिन्न कॉरपोरेट एवं इंडस्ट्रियल क्लाइंट्स हैं। उन्हें थॉमसन/वेस्ट पब्लिशिंग द्वारा नॉर्थन कैलिफोर्निया के सुपर लॉयर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ढिल्लों ने न्यूयॉर्क, लंदन, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कानूनी अभ्यास किया एवं उनके केन्द्रीय विषयों में वाणिज्यिक मुकदमेबाजी और मध्यस्थता शामिल रहे हैं। जटिल विवादों, बौद्धिक संपदा आदि मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल पहले बनाई थी लॉ फर्म: हरमीत ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रैक्टिस करने के बाद वर्ष 2006 में अपनी लॉ फर्म शुरू की। उनका लीगल करियर न्याय आधारित मुद्दों, कानूनी चुनौतियों से निपटने, लोगों की मदद करने और जटिल मुद्दों को सुलझाने से भरा रहा है।

एजेंसी

सिख ग्रामर स्कूल का निर्माण जल्द: राउजहिल। ऑस्ट्रेलिया में अगले तीन माह के अंदर पहले भारतीय स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहां रहने वाले सिख समुदाय की पहल पर यह स्कूल बनाया जा रहा है। इसे सिख ग्रामर स्कूल के नाम से जाना जाएगा। मल्टीकल्चरल इस स्कूल में सिख ही नहीं, हर वर्ग के बच्चे पढ़ सकेंगे। राउजहिल स्थित इस स्कूल परिसर में एक गुरुद्वारा और हॉस्टल भी होगा। स्कूल प्रोजेक्ट कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल स्कूल में प्राथमिक शिक्षा दी जाएगी जिसे बाद में बारहवीं कक्षा तक अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed