{"_id":"57d41f5d4f1c1b3d3b31b8c4","slug":"chandigarh-bjp-president-sanjay-tandon-foundation-blood-donation-camp-jp-nadda-chief-guest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP प्रधान के फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप, सीएम संग पहुंचे नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP प्रधान के फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप, सीएम संग पहुंचे नड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचे जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ भाजपा प्रधान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री और सीएम मौजूद रहे। शिविर में 200 लोगों ने रक्तदान किया। सेक्टर-37 में ला भवन में कंपीटेंट फाउंडेशन और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 16वें रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया गया था। टंडन कंपीटेंट फाउंडेशन के संस्थापक हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी नड्डा थे जबकि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि सही समय पर सही अंग व रक्त, जरूरतमंद व्यक्ति को मिल सके, केंद्र सरकार इसके लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पीजीआई में लंगर लगाने के लिए हाल की मांग कर रहे हैं, उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
नड्डा ने कहा कि आज के प्रगतिशील विज्ञान ने लोगों के बीच की दूरियां घटाई हैं लेकिन रक्त जैसी पवित्र एवं बहुमूल्य चीज का निर्माण अभी भी उसके लिए असंभव है। रक्त लेने के लिए किसी दानी व्यक्ति की आवश्यकता पड़ती है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और संजय टंडन के पिता बलरामजी दास टंडन का डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से लाइव संदेश भी दिखाया गया।

Trending Videos
टंडन दंपत्ति की पुस्तक का विमोचन
संजय टंडन की बुक रिलीज करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद सभी ने भाजपाध्यक्ष संजय टंडन व उनकी पत्नी प्रिया टंडन द्वारा लिखित पुस्तक ‘सनरेज फार फ्राइडे’ का विमोचन भी किया गया। पुस्तक में 56 कहानियां शामिल हैं।
विमोचन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि टंडन की सातवीं पुस्तक का भी विमोचन भी जल्द किया जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होने टंडन परिवार में दादा पिता के प्रति, पिता अपने पुत्र के प्रति समान रूप से आदर भाव रखता है। टंडन की तीन पीढ़ियों के आपस में बेहतरीन तालमेल की उन्होंने प्रशंसा की।
इसके लिए खट्टर ने मंच से एक धनवास व्यक्ति की कहानी भी सुनाई जिसे दान देने की आदत नहीं थी। खट्टर ने इस मौके पर पीजीआई में प्रापर्टी बेचकर लंगर लगाने वाले सेक्टरा-23 निवासी जगदीश अहूजा की जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि अहूजा से लोगों को खूब प्रेरणा मिलती है।

भाजपाध्यक्ष टंडन ने शरीर दान का भरा फार्म
संजय टंडन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद संजय टंडन ने बताया कि उनकी नई लिखी जाने वाली किताब में इस कहानी को शामिल करेंगे। संजय टंडन ने भी आज अपने 53 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शरीर के सभी अंगों को दान करने का फार्म भरा।
टंडन के बेटे ने गाया भजन
समारोह शुरू होने से पहले भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के बेटे सत्यम ने एक भजन प्रस्तुत किया। भजन के शुरुआती बोल ‘मेरे अपने साई भगवान, प्यार तुम्हें हम करते हैं....’ थे।
कार्यक्रम में हरियाणा के विधायक एवं राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, बार कौंसिल के चेयरमैन रजत गौतम, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, नगर निगम चंडीगढ़ की पार्षद हीरा नेगी, सतप्रकाश अग्रवाल, सतीश कुमार के अलावा आरएसएस एवं भाजपा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।