फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh bjp new president election

नए अध्यक्ष के लिए तैयार रहे चंडीगढ़ BJP, दावेदारों पर दो गुटों में मचा बवाल

Sun, 04 Jun 2017 02:43 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jun 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
chandigarh bjp new president election
चुनाव को लेकर चंडीगढ़ बीजेपी की मीटिंग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब में पार्टी के प्रभारी प्रभात झा ने चंडीगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम मांग लिए हैं। राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने शनिवार को कोर ग्रुप की बैठक में हर सदस्य से 4 से 5 दावेदारों के नाम जल्द देने को कहा है। झा ने सदस्यों को कह दिया है कि जल्द ही उन्हें नया अध्यक्ष मिलेगा। ऐसे में उम्मीद है कि एक से डेढ़ माह में नए अध्यक्ष की नियुक्ति हाईकमान की ओर से कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कोर ग्रुप की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन शामिल नहीं हुए। वहीं हाईकमान ने भी अपने स्तर पर दावेदारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है। संघ से जुड़े नेता का अगला प्रदेश अध्यक्ष होने की उम्मीद है। हाईकमान 50 साल से नीचे के दावेदारों पर मंथन कर रहा है। वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए टंडन और सांसद किरण खेर गुट में बवाल मचा हुआ है। दोनों गुट चाहते हैं कि उनके करीबी को नया अध्यक्ष बनाया जाए।
विज्ञापन


इसका एक बड़ा कारण यह है कि दो साल बाद लोकसभा चुनाव है और वह चुनाव नए अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा। ऐसे में लोकसभा चुनाव में टिकट दिलवाने में प्रदेश अध्यक्ष की काफी अहम भूमिका रहती है। सांसद किरण खेर फिर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं इसलिए वह शहर में ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहती हैं। प्रशासन और नगर निगम के हर कार्य की जानकारी रखते हुए लोगों की समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करती हैं। साथ ही भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी अगले लोकसभा चुनाव के लिए दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर को जैन और धवन का भी साथ
नए प्रदेश अध्यक्ष को बनवाने के लिए खेर गुट को पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का भी साथ है। पूर्व मेयर अरुण सूद, देवेश मोदगिल, सतिंदर सिंह, प्रदीप शर्मा, चंद्रशेखर, और सतप्रकाश अग्रवाल को दावेदार माना जा रहा है। टंडन गुट की पहली पसंद पूर्व मेयर अरुण सूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed