फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh became the favorite of tourists: Last year, two and a half times more tourists arrived than the population of City Beautiful.

Chandigarh News: सैलानियों का पसंदीदा बना चंडीगढ़ः सिटी ब्यूटीफुल की जितनी जनसंख्या, उससे ढाई गुना अधिक पिछले साल पहुंचे पर्यटक

Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh became the favorite of tourists: Last year, two and a half times more tourists arrived than the population of City Beautiful.
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल देशभर के सैलानियों का पसंदीदा बन गया है। शहर की जितनी जनसंख्या है, उससे दो से ढाई गुना अधिक सैलानी हर साल चंडीगढ़ घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना से पहले पहुंचने वाले सैलानियों का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। 2019 में जितने सैलानी पहुंचते थे, 2022 में उससे दोगुने पहुंचे। ये बताने को काफी है कि चंडीगढ़ की चर्चा अब देश के कोने कोने में हो रही है। हालांकि, विदेशी पर्यटक शहर से रूठे हुए हैं।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 2021 की तुलना में साल 2022 में चंडीगढ़ में पर्यटन 13 गुना बढ़ा है। वर्ष 2023 में अब तक 20 लाख के करीब पर्यटक पहुंच चुके हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटक बड़ी तादाद में कोरोना के बाद साल 2022 में घरों से बाहर निकले हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण किया है। वर्ष 2019 में 15 लाख 63 हजार 795 और 44 हजार 132 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, जबकि कोरोना के बाद 2022 में घरेलू पर्यटक 30 लाख 27 हजार 165 और विदेशी 28,439 पहुंचे थे। शहर की कुल जनसंख्या ही 12 लाख के करीब है। 2022 में घरेलू पर्यटकों की संख्या कोरोना से पहले से भी दोगुनी है लेकिन विदेशी पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ी है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि विदेशों में अभी भी लोगों में कोरोना को लेकर आशंकाएं हैं। वो पूरी तरह दूर नहीं हुई हैं। कई देशों में छोटी-छोटी पाबंदियां अभी भी हैं, इस वजह से वह पर्यटन में प्रयोग करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जून-जुलाई से लेकर नवंबर-दिसंबर तक पहुंचते हैं ज्यादा सैलानी
शहर में सबसे ज्यादा घरेलू पर्यटक जून-जुलाई से लेकर नवंबर-दिसंबर के बीच पहुंचते हैं। विदेशी पर्यटक मार्च-अप्रैल और अक्तूबर-नवंबर महीने में चंडीगढ़ आते हैं। सबसे ज्यादा लोग रॉक गार्डन को देखने जाते हैं। उसके बाद रोज गार्डन, सुखना लेक और कैपिटल कांप्लेक्स को देखने जाते हैं। हालांकि, अब बर्ड पार्क पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। शहर में कोरोना से पहले औसतन साढ़े तीन हजार विदेशी पर्यटक हर महीने शहर पहुंचते थे, लेकिन अभी भी संख्या 3000 से कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं भी घूमने का मन है तो घर बैठे मिलेगी जानकारी और टिकट
पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और शहरवासियों के लिए मोबाइल एप की शुरुआत की है, जिस पर शहर के सभी पर्यटन स्थल की जानकारी, खुलने-बंद होने का समय, ऑनलाइन टिकट, पहुंचने का रास्ता आदि की जानकारी मिल सकती है। गूगल के प्ले स्टोर पर जाकर ''चंडीगढ़ टूरिज्म'' मोबाइल एप को डाउनलोड करना होगा। उसमें इवेंट के सेक्शन में चंडीगढ़ में चल रहे सभी तरह के इवेंट्स की जानकारी भी मिल जाएगी। लोग इवेंट्स में शामिल होने के लिए टिकट भी मुफ्त में एप के माध्यम से ही हासिल कर सकते हैं।


नए पर्यटन स्थलों ने खींचा ध्यान
देश के पहले वायु सेना विरासत केंद्र और बर्ड पार्क ने अन्य राज्यों के सैलानियों का ध्यान खींचा है। रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना लेक ने पहले से ही लोगों के दिल में खास जगह बनाई हुई है। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से भी चंडीगढ़ में लगातार कई राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed