फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh beat Ahmedabad, Hyderabad beat Lucknow

Chandigarh News: चंडीगढ़ ने अहमदाबाद, हैदराबाद ने लखनऊ को हराया

Wed, 01 Mar 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh beat Ahmedabad, Hyderabad beat Lucknow
चंडीगढ़। एसबीआई इंटर सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन कारपोरेट सेंटर मुंबई के चीफ जनरल मैनेजर पवन कुमार ने किया। उद्घाटन के मौके पर पंजाबी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। पहला मैच चंडीगढ़ और अहमदाबाद के बीच खेला गया जिसमें चंडीगढ़ ने अहमदाबाद को हरा दिया। अहमदाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। हंसमुख ने सबसे अधिक 33 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ की ओर से मुकेश शर्मा ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट और सोनम देव ने 16 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन

जवाब में चंडीगढ़ ने विश्वास भल्ला की 55 रन की नाबाद पारी की बदौलत 10.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। उन्होंने पांच चौके व एक छक्का लगाया। विश्वास भल्ला को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में हैदराबाद ने लखनऊ को हराया
दिन के दूसरे मैच में हैदराबाद ने लखनऊ को वीजेडी मैथड के जरिए 50 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। इसमें अनिरूद्ध सिंह ने 78 रन व अक्ष ने 44 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से जसवीर सिंह ने 35 रन देकर दो विकेट झटके। जवाब में लखनऊ की टीम 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर खेल रही थी कि अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस कारण मैच के विजेता का फैसला वीजेडी मैथड से किया गया। लखनऊ की ओर से अमित ने 35 और अनुपम शर्मा ने 30 रन बनाए। टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed