Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Airport runway renovation only one flight operates from airport

चंडीगढ़ एयरपोर्ट रनवे रिनोवेशन: अभी एयरपोर्ट से एक उड़ान का ही आवागमन, 7 नवंबर से 18 घंटे तक खुलेगा

Wed, 29 Oct 2025 09:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 09:30 AM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अभी एक ही उड़ान ऑपरेट हुई, अगले एक दो दिनों में और भी उड़ानें यहां से आने और जाने लगेगी। वहीं कम फ्लाइट के संचालन और महंगी टिकट को देखते हुए यात्रियों ने ट्रेन के जरिए दिल्ली जाना बेस्ट ऑप्शन लग रहा है।

विज्ञापन
Chandigarh Airport runway renovation only one flight operates from airport
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे का रेनोवेशन का काम शुरू हो चुका है। मंगलवार को रिनोवेशन का दूसरा दिन रहा, जिसके चलते एक ही उड़ान का चंडीगढ़ से आवागमन हुआ है। 

विज्ञापन


पहले रिनोवेशन के चलते एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद रहना था, लेकिन यात्रियों को असुविधा न हो इसको ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट को 6 नवंबर तक सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहेगा। इसके बाद 7- 18 नवंबर तक एयरपोर्ट सुबह 5 बजे लेकर रात 11 बजे यानी कुल 18 घंटे तक खुला रहेगा। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अभी एक ही उड़ान ऑपरेट हुई, अगले एक दो दिनों में और भी उड़ानें यहां से आने और जाने लगेगी। वहीं कम फ्लाइट के संचालन और महंगी टिकट को देखते हुए यात्रियों ने ट्रेन के जरिए दिल्ली जाना बेस्ट ऑप्शन लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को लेने दिल्ली जाना था, रेल बेस्ट ऑप्शन

शहर के सेक्टर 51 की रहने वाली कृति ने बताया कि उनकी बेटी आस्ट्रेलिया से अगले एक दो हफ्तें में आने वाली है। उसको दिल्ली से चंडीगढ़ प्लेन के जरिए लाने का प्लान बनाया था, लेकिन अब पता चला है एयरपोर्ट पर रनवे का काम शुरू हो गया है, ऐसे में उड़ान भी कुछ कम हुई है ऐसे में पता नहीं टिकट मिल भी जाएगा कि नहीं। इसके बाद मुझे अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा। अब रेल के जरिए बेस्ट दिल्ली से चंडीगढ़ आना बेस्ट ऑप्शन लगा रहा है।

बेटी से मिलने जाना था

सेक्टर 49 की रहने वाली एकता ने बताया कि उनकी बेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। बेटी से मिलने के लिए दिल्ली उड़ान के जरिए जाना चाहती थी, लेकिन जब से एयरपोर्ट के रनवे को लेकर एयरपोर्ट बंद रहने की बात पता चल है। अब मैंने गाड़ी या फिर टैक्सी के जरिए ही दिल्ली जाना की प्लानिंग करनी होगी

वंदे भारत ट्रेन से जा रहे लोग

सीनियर सिटीजंस ओम कटारिया ने बताया उनके परिवार के लोग और अन्य जानने वाले दिल्ली के ही रहने वाले है, वह अक्सर फ्लाइट के जरिए दिल्ली से चंडीगढ़ आना जाना करते थे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक तो रनवे रिनोवेट हो रहा है, ऊपर से टिकट का रेट भी बढ़ा हुआ है, ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के जरिए अब वह आना जाना करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed